लाहौर: पाकिस्तान में पीटीआई (PTI) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने पूरे प्रांत में 17 सितंबर तक सार्वजनिक सभाओं और 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
पंजाब भर में पाबंदी का ऐलान गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन, धरना या रैली पर रोक रहेगी। हथियारों के प्रदर्शन और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाली गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। हालांकि, शादियों, जनाज़ों, धार्मिक कार्यक्रमों और सरकारी कार्यों को इस पाबंदी से बाहर रखा गया है।
इस्लामाबाद-रावलपिंडी में किलेबंदी पीटीआई के आगामी मार्च को रोकने के लिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्य सड़कों और राजमार्गों को कंटेनरों से सील किया जा रहा है, ताकि प्रदर्शनकारियों को राजधानी में प्रवेश करने से रोका जा सके।
23,500 पुलिसकर्मियों का होगा पहरा सरकार ने सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए पंजाब से 15,000, सिंध से 8,000 और बलूचिस्तान से 500 पुलिसकर्मियों को इस्लामाबाद बुलाने का निर्णय लिया है। कुल 23,500 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती 20 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। रावलपिंडी पुलिस ने अक्टूबर तक सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
सरकार और पीटीआई में बढ़ता तनाव प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने आरोप लगाया है कि पीटीआई प्रदर्शन की आड़ में हथियारबंद समर्थकों को इस्लामाबाद ला रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अराजक तत्व स्थिति का फायदा उठाकर हिंसा फैला सकते हैं। वहीं, पीटीआई ने 27 सितंबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान करते हुए इसे पाकिस्तान की तकदीर बदलने वाला दिन बताया है।
सीएम सोहेल अफरीदी का बदला प्लान खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी का पंजाब दौरा, जो 13 शहरों में समर्थन जुटाने के लिए था, एक कार्यकर्ता की मौत के बाद सवालों के घेरे में है। प्रशासन ने पहले ही आदेश दे दिए हैं कि शांति बनाए रखने के लिए पीटीआई के कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया जाए। फिलहाल, पूरे पंजाब में सियासी पारा चरम पर है।
جو ان کے لاڈلے ہیں وہ 12 ارب کے جہاز میں بیرون ملک گھومتے ہیں اور جو عوام کے لاڈلے ہیں ان کے پاسپورٹ بلاک کیئے گئے ہیں۔ 27 ستمبر کو عوام فیصلہ کریں گے۔ انشاء اللّٰه تعالیٰ 27 ستمبر کو پاکستان کی تاریخ اور تقدیر بدلے گی !
— PTI West Punjab (@PTIWPOFFICIAL) September 14, 2026
وزیر اعلیٰ خیبرپختونخواہ سہیل آفریدی#عہدوفا_27ستمبر pic.twitter.com/zCnkSW9qeY
यदुवंश का अपमान बर्दाश्त नहीं : मंत्री लखेंद्र पासवान पर बरसे तेज प्रताप, बोले- पहले इतिहास पढ़िए
ICC की दोहरी मार: पाकिस्तान को भारी पड़ी धीमी ओवर-रेट, अंक तालिका में लगा बड़ा झटका
बिहार में फिर भड़की आंदोलन की आग: गांधी मैदान में जुटेंगे छात्र, सरकार से ये हैं 9 बड़ी मांगें
2029 से पहले 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऐलान; सहयोगी JDU ने नीतीश के पुराने स्टैंड से बढ़ाई BJP की मुश्किलें
पाकिस्तान की नई नौटंकी: मसूद अजहर पर इनाम का ड्रामा या FATF से बचने की चाल?
दहकते ज्वालामुखी पर 700 साल से विराजमान हैं विघ्नहर्ता , मौत के मुहाने पर बप्पा का अभय वरदान
जेलेंस्की को ट्रंप की चेतावनी: रूस के डीजल ठिकानों पर हमले बंद करो , वैश्विक बाजार में मचा हड़कंप
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला कल्याण बैंसला कौन है? पुलिस की 3 टीमें कर रही हैं छापेमारी
ट्रॉफी चोर का टैग और बार-बार बेइज्जती: महिला एशिया कप में मोहसिन नकवी की ड्रामा वाली जिद क्यों?
ब्रिक्स समिट में छाईं नाइजीरिया की विदेश मंत्री: मोनालिसा जैसी मुस्कान और ग्रेस ने लूटी महफिल