इस्लामाबाद: भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान का दोहरा चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। जिस आतंकी के अफगानिस्तान भाग जाने का दावा पाकिस्तान सालों से करता आ रहा है, अब उसी मसूद अजहर को अपनी एजेंसी FIA की रेड बुक में शामिल कर उस पर 70 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।
पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी मोस्ट वांटेड रेड बुक में अजहर मसूद को भगोड़ा घोषित किया है। इस आतंकी के सिर पर पहले 50 लाख रुपये का इनाम था, जिसे बढ़ाकर अब 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया गया है। गौरतलब है कि 1999 में IC-814 विमान अपहरण कांड के बाद मसूद अजहर को भारत की जेल से रिहा करना पड़ा था, जिसके बाद से वह लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रच रहा है।
पाकिस्तान का आधिकारिक रुख है कि 2021 से अजहर देश छोड़कर अफगानिस्तान चला गया है, लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियों के तकनीकी इनपुट कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, मसूद अजहर पिछले 6 महीनों से पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह में ही सुरक्षित ठिकाने पर छिपा हुआ है। पाकिस्तान का यह दावा कि वह अजहर की मौजूदगी से अनजान है, उसकी नीयत पर बड़े सवाल खड़े करता है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अक्टूबर में FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की महत्वपूर्ण प्लेनरी बैठक होने वाली है। हालांकि पाकिस्तान अभी FATF की ग्रे लिस्ट में नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ अपनी सक्रियता दिखाने के लिए पाकिस्तान अक्सर ऐसे छलावे करता रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को यह दिखाने की कोशिश है कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।
FATF वह वैश्विक संस्था है जो टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखती है। नियमों में ढिलाई मिलने पर यह देशों को ग्रे लिस्ट में डाल देती है, जिससे उस देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होता है। पाकिस्तान 2018 से 2022 तक इस सूची का हिस्सा रहा था। अक्टूबर 2026 में होने वाली आगामी बैठक से पहले मसूद अजहर पर यह एक्शन महज एक औपचारिकता है या कोई ठोस कार्रवाई, यह देखना अभी बाकी है।
पाकिस्तान का यह ड्रामा नया नहीं है। पिछले साल जब भारतीय सेना की कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के सदस्य मारे गए थे, तब खुद अजहर ने बयान जारी कर अपनी मौजूदगी कबूल की थी। बावजूद इसके, पाकिस्तान का उसे भगोड़ा घोषित करना यह साबित करता है कि वह अजहर को पकड़ने के बजाय उसे बचाने और दुनिया को गुमराह करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
Pakistan puts Pak Rs 70 lakh bounty on UN listed terrorist Masood Azhar pic.twitter.com/66I0zxhBRH
— Sidhant Sibal (@sidhant) September 14, 2026
एशिया कप जीतकर भी क्यों ट्रॉफी लेने से पीछे हटीं भारतीय महिला खिलाड़ी? सामने आई असली वजह
एक जीप पर पूरा मोहल्ला: डिफेंडर और फॉर्च्यूनर वालों को आएगी शर्म; देखें ये वायरल वीडियो
यदुवंश का अपमान बर्दाश्त नहीं : मंत्री लखेंद्र पासवान पर बरसे तेज प्रताप, बोले- पहले इतिहास पढ़िए
ब्रिक्स का अनसीन वीडियो: पुतिन-जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की चाय पर चर्चा , गूंजी ठहाकों की गूंज
वीडियो: चोर...चोर, ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा स्टेडियम, मोहसिन नकवी को देखते ही भड़के प्रशंसक
दुबई स्टेडियम में ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा आसमान, फजीहत झेलकर निकले मोहसिन नकवी
फैनकोड के सब्सक्रिप्शन से बचें, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 मैच ऐसे देखें बिल्कुल फ्री!
ब्रिक्स समिट में छाईं नाइजीरिया की विदेश मंत्री: मोनालिसा जैसी मुस्कान और ग्रेस ने लूटी महफिल
बिग बॉस 20: रॉकस्टार काजी तौकीर पर फिदा हुईं हिना खान, सादगी देख जमकर की तारीफ
शर्मसार हुए मोहसिन नकवी: भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, ट्रॉफी चोर के नारों के बीच भागे पाक नेता