भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ढेर हो गई।
पोडियम पर अकेला खड़ा रहा गया ACC चेयरमैन मैच के बाद का नजारा बेहद चौंकाने वाला था। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तानी नेता मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए ट्रॉफी लेकर पोडियम पर लंबे समय तक इंतजार करते रहे। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आईं। उन्होंने साफ कर दिया कि वे मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगी।
फैंस ने लगाए ट्रॉफी चोर के नारे स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी भारतीय टीम के फैसले के समर्थन में दिखे। जब फैंस ने पोडियम पर मोहसिन नकवी को देखा, तो स्टैंड्स से ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर के नारे गूंजने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस अपमानजनक स्थिति के बाद नकवी अपना मुंह छिपाते हुए चुपचाप स्टेडियम से बाहर निकल गए।
BCCI के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान मैदान पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद थे। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों ने स्पष्ट संदेश दिया था कि वे मोहसिन नकवी के साथ कोई भी सम्मान समारोह साझा नहीं करना चाहतीं।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो इस पूरे वाकये के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि भारतीय टीम का यह कदम कड़ा संदेश देने वाला है। वहीं, मोहसिन नकवी के इस तरह से स्टेडियम से लौटने को उनकी बड़ी फजीहत के रूप में देखा जा रहा है। बीसीसीआई ने अभी तक इस घटना पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन टीम इंडिया का यह स्टैंड चर्चा का विषय बना हुआ है।
Mohsin Naqvi left the stadium in embarrassment after Team India refused to take the trophy from him.😂🔥 pic.twitter.com/3RnbHmtUKP
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
एशिया कप में मोहसिन नकवी की फजीहत: भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, लगे ट्रॉफी चोर के नारे
आबूरोड में दिल दहला देने वाली घटना: सड़क पर खेल रही बच्ची पर गाय का जानलेवा हमला
अब EPFO की सेवाएं होंगी और भी आसान: UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन से तुरंत एक्टिवेट होगा UAN
मां के अवैध संबंधों का गवाह बना बेटा तो मिली मौत, पिता को सब बताने की दी थी धमकी
हूतियों का बदला रूप: चप्पल से AI मिसाइल तक का खौफनाक सफर
एलेक्जेंडर ज्वेरेव बने US ओपन के नए बादशाह, शेल्टन का सपना टूटा
वुमन एशिया कप 2026: भारत का बदला पूरा, श्रीलंका को रौंदकर 8वीं बार बनीं चैंपियन
अब WhatsApp पर Hello कहते ही मिलेगी PF की हर जानकारी, EPFO ने लॉन्च किया खास चैनल
क्या एसएस राजामौली की वाराणसी में दिखेंगे डायनासोर? वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
दुबई स्टेडियम में ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा आसमान, फजीहत झेलकर निकले मोहसिन नकवी