रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के 16 कंटेस्टेंट्स में से एक नाम जो लगातार चर्चा में बना हुआ है, वह है कश्मीरी सिंगर काजी तौकीर। काजी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
अब इस लिस्ट में मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 11 की रनर अप हिना खान का नाम भी जुड़ गया है। हिना ने खुलकर काजी का समर्थन किया है।
हिना खान को काजी पर है गर्व हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक कश्मीरी होने के नाते उन्हें काजी का इतने सालों बाद वापस चमकते देखना गर्व महसूस कराता है।
हिना ने कहा, काजी साबित कर रहे हैं कि मशहूर होने के लिए झगड़ों की जरूरत नहीं है। वो अपने पॉजिटिव अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उम्मीद है कि वो इसी तरह आगे बढ़ेंगे।
क्या पसंद नहीं आया हिना को? प्रशंसा करने के साथ-साथ हिना ने एक नसीहत भी दी। उन्होंने लिखा, मैं काजी की एक बात से सहमत नहीं हूं, और वो है मेंटल या फिजिकल बीमारी को एंटरटेनमेंट के तौर पर दिखाना। मैं चाहती हूं कि वो इन चीजों से परहेज करें।
सलमान खान भी मान चुके हैं काजी का लोहा सिर्फ हिना ही नहीं, शो के होस्ट सलमान खान भी काजी की तारीफ कर चुके हैं। पहले वीकेंड का वार में सलमान ने काजी को घर का असली रॉकस्टार करार दिया था। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि काजी का अपना एक अलग स्वैग है, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।
कौन हैं काजी तौकीर? काजी तौकीर को साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ यह खिताब अपने नाम किया था। दिलचस्प बात यह है कि उस शो के दौरान अरिजीत सिंह भी उनके साथ कंटेस्टेंट थे, जो अब काजी को बाहर से सपोर्ट कर रहे हैं।
Stay the way you are and win it 🙌 pic.twitter.com/ZywNhpnTiy
— Hina Khan (@eyehinakhan) September 13, 2026
गुरुग्राम की सड़क पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर को कार से मारी टक्कर, वीडियो वायरल
दुबई में बेइज्जत होकर भागे मोहसिन नकवी, बाहर खड़े फैंस ने अंधभक्ति की हदें पार कीं
AMU में बवाल: मेस के खाने और बदहाली पर छात्राओं का प्रदर्शन, प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की का आरोप
सऊदी अरब में ड्रोन हमले से दहला तेल बाजार: क्या खत्म होने वाला है दुनिया का तेल भंडार?
क्या CSK का नया कप्तान बनेंगे सूर्यकुमार यादव? जन्मदिन के एक ट्वीट ने बढ़ाई हलचल
लंदन में अमेरिकी ऑपरेशन : अपने ही राजनयिक को मरीन कमांडो के जरिए चुपके से उड़ा ले गया अमेरिका, ब्रिटेन नाराज
सहरसा पत्रकार मारपीट मामला: मंत्री की चेतावनी, दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
MPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब ऑनलाइन नहीं, OMR आधारित होगी परीक्षा; छात्रों के सुझावों पर बनी सहमति
कानपुर: मां के अवैध संबंधों का सच जानना बेटे को पड़ा भारी, पिता को बताने की धमकी दी तो मिली मौत
बाढ़ पर दोहरी नीति: तेजस्वी यादव का केंद्र पर तीखा हमला, पूछा- गुजरात प्रिय, बिहार सौतेला क्यों?