दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। जीत के बाद मैदान पर जो हुआ, उसने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की किरकिरी करा दी। भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्टेडियम से निकलना पड़ा।
ट्रॉफी इवेंट में नकवी का अपमान मैदान पर भारतीय महिला टीम ने नकवी को पूरी तरह नजरअंदाज किया। पिछले साल मेंस एशिया कप की तरह ही इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे उनके हाथों से सम्मान स्वीकार नहीं करेंगी। इस बॉयकॉट के चलते नकवी को बिना ट्रॉफी सौंपे ही बेहद असहज स्थिति में स्टेडियम छोड़ना पड़ा।
स्टेडियम के बाहर अंधभक्ति का तमाशा स्टेडियम से निकलते समय नकवी को ट्रॉफी चोर जैसे नारों का सामना करना पड़ा। वे किसी तरह अपनी कार की फ्रंट सीट पर दुबक कर वहां से निकले। लेकिन इस दौरान बाहर खड़े कुछ पाकिस्तानी फैंस का व्यवहार हैरान करने वाला था। अपनी टीम के पतन और बोर्ड चीफ की फजीहत पर दुखी होने के बजाय, ये फैंस नकवी का हौसला बढ़ाते दिखे।
भारत डिजर्व नहीं करता , अजीबोगरीब बयान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी समर्थक नकवी से कहते सुनाई दे रहे हैं, गुड जॉब सर, हम आपसे खुश हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह दावा भी कर दिया कि भारतीय महिला टीम यह ट्रॉफी डिजर्व ही नहीं करती। अपनी टीम की हार और क्रिकेट बोर्ड की बदहाली को नजरअंदाज कर फैंस की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पाकिस्तान क्रिकेट का गिरता स्तर मोहसिन नकवी के कार्यकाल में पाकिस्तान क्रिकेट लगातार निचले स्तर पर जा रहा है। महिला टीम सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है और बोर्ड का प्रबंधन सवालों के घेरे में है। इसके बावजूद फैंस का यह अंधसमर्थन उनकी लाचारी और क्रिकेट के प्रति समझ की कमी को दर्शाता है। भारतीय टीम के शानदार खेल के बावजूद इस तरह की बयानबाजी ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरत में डाल दिया है।
Pakistani fan to Mohsin Naqvi - “Good job, sir. We are happy with you. They don’t deserve the trophy.”
— Tejash (@lord_geopolitic) September 13, 2026
India literally won the trophy, but Pakistani fans are praising Mohsin Naqvi for stealing the trophy.
The reason why Pakistan is ahead of India in the Happiness Index 😹🙏 pic.twitter.com/xqiiUCEBuA
दुबई में बेइज्जत होकर भागे मोहसिन नकवी, बाहर खड़े फैंस ने अंधभक्ति की हदें पार कीं
ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर.. : सरेआम जलालत झेलकर मैदान से भागे मोहसिन नकवी
गुरुग्राम की सड़क पर खौफनाक वारदात: लेडी बाइकर को कार से मारी जानलेवा टक्कर, वीडियो वायरल
महिला एशिया कप 2026: ट्रॉफी के बिना फोटोशूट, बीसीसीआई ने बताई मोहसिन नकवी से दूरी की वजह
लद्दाख की त्सो कार झील को पुनर्जीवित करने का महाअभियान: 15,000 फीट की ऊंचाई पर अनोखी इंजीनियरिंग
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई: गणेश चतुर्थी पर सुख-समृद्धि और हिंदी दिवस पर भविष्य की भाषा का आह्वान
अमित शाह के UCC दांव पर नीतीश की ना , बिहार में एनडीए के भीतर ही ठन गई!
एशिया कप जीतकर भी क्यों ट्रॉफी लेने से पीछे हटीं भारतीय महिला खिलाड़ी? सामने आई असली वजह
एमपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS समेत 137 अधिकारी इधर से उधर
बिहार MLC चुनाव: RJD की लिस्ट पर PK का बड़ा हमला, बोले- टिकट बिका है, मेहनत की कोई कीमत नहीं