मध्य प्रदेश गृह विभाग ने रविवार रात पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य भर में कुल 137 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं।
प्रमुख IPS अधिकारियों की नई नियुक्तियां तबादला सूची में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। नई नियुक्तियों के तहत मनीष भारद्वाज को इंदौर में कोतवाली एसीपी बनाया गया है, जो पहले भोपाल साइबर सेल में पदस्थ थे।
रीवा में आलोक कुमार वर्मा को सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (CSP) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वैभव प्रिया को रतलाम से बुरहानपुर के नेपानगर और शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से नरसिंहपुर के गाडरवारा में एसडीओपी (SDOP) के पद पर भेजा गया है।
अहम जिम्मेदारियों में बदलाव सूची में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों के तहत मनोज कुमार को ग्वालियर से भोपाल के एमपी नगर में एसीपी बनाया गया है। लेखराज मीणा को सैलाना, काजल सिंह को खुरई और राजीव अग्रवाल को धार जिले के कुक्षी में एसडीओपी के तौर पर नई तैनाती मिली है।
इसके साथ ही दीपांशु को मनावर और अमित कुमार को सिंगरौली का एसडीओपी नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
प्रशासनिक कसावट की तैयारी IPS अधिकारियों के अलावा, राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। इनमें डीएसपी, एसडीओपी, सीएसपी, एसीपी और सहायक कमांडेंट रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
शासन का स्पष्ट मानना है कि यह फेरबदल एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना और पुलिसिंग को बेहतर बनाना है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
*The Home Department of the Madhya Pradesh Government issued an official order detailing a major administrative reshuffle in the state police force. A total of 137 police officers have been transferred to new posts across various districts and administrative units until further… pic.twitter.com/lePGoWLdrv
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी से भारत ने अफगानिस्तान को रौंदा, 1-0 से सीरीज में बढ़त
जीत के बावजूद खतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना का एग्जिट, रोहित शेट्टी के पैर छूकर छलके आंसू
महिला टी20 क्रिकेट में मंधाना-शेफाली का जलवा: फाइनल में रचा इतिहास, तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड
स्टेडियम में गूंजे ट्रॉफी चोर के नारे: मोहसिन नकवी के खिलाफ फैंस का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
महिला एशिया कप 2026: ट्रॉफी के बिना फोटोशूट, बीसीसीआई ने बताई मोहसिन नकवी से दूरी की वजह
टी20 मैच में वंदे मातरम का गुंजन: इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती कासमी ने कही बड़ी बात
वुमेंस एशिया कप 2026: भारत का दबदबा, श्रीलंका को हराकर 8वीं बार बनीं क्वीन ऑफ एशिया
सऊदी-पाकिस्तान के रिश्तों में दरार: मक्का पैक्ट पर पलटा इस्लामाबाद, शहबाज ने डैमेज कंट्रोल के लिए बिछाई बिसात
लद्दाख की त्सो कार झील को पुनर्जीवित करने का महाअभियान: 15,000 फीट की ऊंचाई पर अनोखी इंजीनियरिंग
2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC: अमित शाह का बड़ा ऐलान