सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ चुका है। घटना के विरोध में राज्यभर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। गोपालगंज समेत कई जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
मंत्री श्रवण कुमार का कड़ा रुख घटना पर संज्ञान लेते हुए बिहार के IPRD मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने मांगा शाम तक का समय सोमवार को सहरसा में स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने भारी प्रदर्शन की तैयारी की थी। हालांकि, जिले के प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मिथिलेश तिवारी ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शाम तक का समय मांगा है।
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने साफ कर दिया है कि यदि शाम तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा। शाम को कैंडल मार्च के साथ विरोध प्रदर्शन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।
डॉ. एसके आजाद की सफाई: फ्लो-फ्लो में हो गया इस पूरे विवाद के केंद्र में रहे डॉक्टर एसके आजाद ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि मारपीट करने वाले 20 लोग कौन थे और क्या वे सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे, तो डॉक्टर ने अजीबोगरीब जवाब दिया।
डॉ. आजाद ने कहा, यह सब फ्लो-फ्लो में हो गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगेंगे, तो वे निरुत्तर हो गए और उन्होंने कैमरा बंद करवा दिया।
अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान जिला स्वास्थ्य समिति की मैनेजर डॉक्टर सिंपी ने भी अपना गेट बंद कर लिया था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें शाम तक होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
*किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है...
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) September 14, 2026
पटना: सहरसा में प्रभात खबर के पत्रकार के साथ मारपीट मामले पर IPRD मंत्री श्रवण कुमार का आया बड़ा बयान. कहा- मामला संज्ञान में आया है. जांच का निर्देश दिया गया है. जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. किसी… pic.twitter.com/IWJKySWtxe
अक्षय कुमार को बड़ा झटका: सबसे बड़े फैन ने छोड़ा फैंडम , लेटर में बताई ये बड़ी वजह
गाजियाबाद: कैफे में गुंडागर्दी और 50 हजार की रंगदारी, अक्कू पंडित समेत 4 पर FIR
लंदन की रेस ट्रैक पर थलपति विजय और अजित कुमार का दोस्ताना मिलन, वीडियो हुआ वायरल
टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत: वनडे सीरीज में केएल राहुल को मिल सकता है बड़ा प्रमोशन
2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC: अमित शाह का बड़ा ऐलान, घुसपैठियों पर भी सख्त रुख
लाड़ली बहना योजना: 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,835 करोड़
ब्रिक्स डिनर का वेज मेनू: कूटनीतिक जीत या खान-पान पर सियासत?
मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार: भारतीय महिला टीम के फैसले पर ऋचा घोष के पिता का बड़ा बयान
नेतन्याहू के मेकअप और हेयर स्टाइलिंग पर बहाए करोड़ों, सरकारी खजाने से उड़ाया भारी पैसा
पंजाब में दहला पुलिस थाना: जलालाबाद धमाके से मचा हड़कंप, विपक्ष ने घेरी सरकार