नेतन्याहू के मेकअप और हेयर स्टाइलिंग पर बहाए करोड़ों, सरकारी खजाने से उड़ाया भारी पैसा
News Image

जनवरी 2019 से अगस्त 2026 के बीच का हिसाब इजरायल के प्रधानमंत्रियों के निजी रखरखाव पर हुए खर्च का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। एक आरटीआई याचिका के बाद जारी किए गए दस्तावेजों से पता चला है कि इस अवधि के दौरान हेयर स्टाइलिंग और मेकअप पर कुल 4.49 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस विशाल राशि का लगभग 90 फीसदी हिस्सा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के निजी खर्चों से संबंधित है।

अधिकारों के जरिए खुलासा यह जानकारी मूमेंट फॉर फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन की वकील यारा विंकलर शालित द्वारा दिसंबर 2025 में दायर याचिका के बाद सार्वजनिक हुई। इजरायली पीएम कार्यालय द्वारा जारी डेटा में साफ है कि नेतृत्व बदलने के साथ खर्चों में भारी उतार-चढ़ाव आया।

नेतन्याहू के सत्ता में आते ही खर्च में लगी आग डेटा के अनुसार, 2022 में जब नफताली बेनेट और यायर लैपिड प्रधानमंत्री पद पर थे, तब यह खर्च घटकर महज 26.34 लाख रुपये रह गया था। लेकिन, बेंजामिन नेतन्याहू के दोबारा सत्ता संभालते ही 2023 में यह खर्च उछलकर 97.52 लाख रुपये हो गया। वहीं, साल 2025 में यह आंकड़ा 1.06 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

युद्ध के दौरान भी नहीं थमे खर्चे अक्टूबर 2023 में जब इजरायल युद्ध की विभीषिका झेल रहा था, तब भी राजकीय खजाने से हेयर और मेकअप पर खर्च जारी रहा। रिकॉर्ड के मुताबिक, केवल अक्टूबर 2023 के महीने में नेतन्याहू की हेयर स्टाइलिंग पर 77,076 रुपये फूंके गए। उस साल सितंबर से नवंबर के बीच कुल 4 लाख रुपये के करीब सिर्फ बालों और मेकअप पर खर्च किए गए।

विदेश यात्राओं में पानी की तरह बहाया पैसा विदेशी दौरों पर होने वाले खर्चे तो और भी हैरान करने वाले हैं। फरवरी 2025 में वॉशिंगटन डीसी की 4 दिवसीय यात्रा के दौरान मेकअप और हेयर स्टाइलिंग पर 12.9 लाख रुपये खर्च किए गए। वहीं, जुलाई 2024 की एक और अमेरिकी यात्रा में 10.99 लाख रुपये का बिल सरकारी खजाने से भरा गया।

अन्य प्रधानमंत्रियों से बड़ी खाई सरकारी कामकाज से जुड़े अन्य खर्चों (जैसे कपड़े और आवभगत) की तुलना करें तो नेतन्याहू का आंकड़ा बेनेट और लैपिड से कोसों दूर है। जहां नेतन्याहू ने इस मद में करीब 1.28 करोड़ रुपये खर्च किए, वहीं बेनेट का यह आंकड़ा 18.15 लाख और लैपिड का महज 2.48 लाख रुपये था। हालांकि, जारी दस्तावेजों में मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट के नामों को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हटा दिया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

प्रिंटिंग मिस्टेक की भेंट चढ़ी शुरुआत, आधे घंटे देरी से शुरू हुआ भारत-अफगानिस्तान टी-20

Story 1

अब EPFO की सेवाएं होंगी और भी आसान: UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन से तुरंत एक्टिवेट होगा UAN

Story 1

वे सिर्फ मनोरंजन कर रहे हैं : येदियुरप्पा परिवार पर बरसे बसनगौड़ा पाटिल यतनाल

Story 1

इंडोनेशिया: जावा सागर में पलटा यात्रियों से भरा जहाज, 129 लोग अब भी लापता

Story 1

# महिला एशिया कप 2026: भारत का दबदबा, श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर आठवीं बार बनी चैंपियन

Story 1

सहरसा पत्रकार मारपीट मामला: मंत्री की चेतावनी, दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Story 1

अमेरिका की विदेश नीति पर उठा सवाल: ब्रिक्स समिट में रूस, चीन और ईरान की बढ़ती नजदीकी ने दी चेतावनी

Story 1

राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा का दबदबा, झालावाड़ में कांग्रेस ने ढहाया ‘किला’

Story 1

लंदन की टेम्स नदी पर गूंजे मंत्र, पहली बार हुआ अद्भुत गंगा आरती का आयोजन

Story 1

सऊदी-पाकिस्तान के रिश्तों में दरार: मक्का पैक्ट पर पलटा इस्लामाबाद, शहबाज ने डैमेज कंट्रोल के लिए बिछाई बिसात