महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का माहौल एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गया। टूर्नामेंट जीतने के जश्न के बीच जैसे ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मैदान पर पहुंचे, दर्शकों ने चोर...चोर, ट्रॉफी चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है।
जब टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी मैच के बाद का नजारा काफी चौंकाने वाला था। भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान मैदान पर नहीं आईं और ड्रेसिंग रूम में ही बनी रहीं। नकवी के मैदान में मौजूद रहने तक दर्शकों की नारेबाजी जारी रही, जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए।
लगातार दूसरी बार हुआ ऐसा यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से दूरी बनाई है। इससे पहले 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी। भारतीय टीम का यह स्टैंड लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
BCCI सचिव ने क्या कहा? इस पूरे घटनाक्रम पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिलेंगे ही नहीं। सैकिया ने बताया कि वह मैच के दौरान रॉयल बॉक्स में मौजूद थे और वहां आए लोगों से उनकी सामान्य मुलाकात हुई। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मैच के दौरान किसी से मिलना और ट्रॉफी स्वीकार करना दो अलग-अलग बातें हैं।
भारत का एशिया में दबदबा कायम विवादों से इतर, भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम मात्र 111 रन पर ढेर हो गई। भारत ने यह मुकाबला 72 रन से जीतकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया और महाद्वीप में अपना दबदबा फिर साबित किया।
Fans chanting Trophy Chor, Trophy Chor when they saw Mohsin Naqvi during the presentation. 😂🔥 pic.twitter.com/FakFZQhKcZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 14, 2026
अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने पहले टी20 में दर्ज की धमाकेदार जीत
एशिया कप जीत पर भी ट्रॉफी से क्यों दूर रही टीम इंडिया? जानें क्या है पूरा विवाद
शर्मसार हुए मोहसिन नकवी: भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, ट्रॉफी चोर के नारों के बीच भागे पाक नेता
वापसी करते ही बुमराह का बुम-बुम धमाका, T20 क्रिकेट में रचा इतिहास!
ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा स्टेडियम, शर्मिंदा होकर भागे मोहसिन नकवी!
लंदन की टेम्स नदी पर पहली बार गूंजे वैदिक मंत्र, ऐतिहासिक गंगा आरती का भव्य आयोजन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: भारत की मेजबानी के मुरीद हुए रामफोसा, बोले- नेतृत्व करना आसान नहीं था
महिला एशिया कप 2026: भारत बना चैंपियन, पर फील्डिंग की फिसड्डी लापरवाही ने बढ़ाई चिंता
एक जीप पर पूरा मोहल्ला: डिफेंडर और फॉर्च्यूनर वालों को आएगी शर्म; देखें ये वायरल वीडियो
नशीले पदार्थों के खिलाफ आर-पार की जंग: अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की हाई-लेवल बैठक आज