ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के 24 घंटे के भीतर ही जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। चीन ने भारतीय सेना की एक प्रमुख शर्त मानते हुए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपनी सैन्य तैनाती में कटौती शुरू कर दी है।
रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में पुष्टि रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट (2025-26) के अनुसार, पिछले साल यानी 2025 में उत्तरी सीमाओं पर चीनी सेना (PLA) की तैनाती में उल्लेखनीय कमी आई है। यह गलवान घाटी की झड़प के बाद से अब तक का सबसे सकारात्मक घटनाक्रम माना जा रहा है।
डिसएंगेजमेंट से डि-एस्केलेशन की ओर रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि 2024 में हुई डिसएंगेजमेंट (सैनिकों के पीछे हटने) की प्रक्रिया के बाद अब चीन डि-एस्केलेशन (सीमा पर सैनिकों की संख्या घटाने) की शर्त पर सहमत हो गया है। हालांकि, डि-इंडक्शन यानी सैनिकों को पूरी तरह वापस बैरकों में भेजने की प्रक्रिया अभी बाकी है, जिसके बाद ही 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल हो सकेगी।
अभी भी सतर्क है भारत भले ही सीमा पर तनाव कम हुआ है, लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भी करीब डेढ़ लाख चीनी सैनिक एलएसी के पास ट्रेनिंग एरिया में तैनात हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत सीमा पर भेजा जा सकता है। इसीलिए भारत लगातार सैनिकों की पूरी तरह वापसी पर जोर दे रहा है।
अरुणाचल में अभी भी चुनौतियां सीमा पर शांति की कोशिशों के बीच अरुणाचल प्रदेश के अपर-सुबानसिरी इलाके में अभी भी गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन वहां स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।
भारत-चीन कूटनीति के सकारात्मक परिणाम रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर हुए उच्च-स्तरीय संपर्कों का लाभ मिला है। वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोआर्डिनेशन (WMCC) और विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ताओं ने सीमा पर स्थिरता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
In its annual report 2025-26, the Ministry of Defence highlights the Situation along the Northern Front.
— ANI (@ANI) September 14, 2026
Overall Situation: The year 2025 witnessed a significant reduction in the deployment of People’s Liberation Army (PLA) Forces opposite the Northern Borders, with 10 Combined… pic.twitter.com/zm12fIlMuQ
जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उसमें बैठा गुंडा : मंत्री नंदी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला
पटना में गणेशोत्सव का भव्य आगाज: मदुरई मंदिर सा पंडाल और 55 लाख का मुकुट बना आकर्षण
2028 का महासंग्राम: क्या जेडी वेंस होंगे उत्तराधिकारी? ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
क्या लौहपुरुष का दम टूट गया? अमित शाह पर कांग्रेस का तीखा हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ने का आरोप
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत की रणनीतिक जीत, ग्लोबल साउथ का नया नेतृत्व
जावा सागर में समाया यात्रियों से भरा जहाज: 243 लोग थे सवार, 129 अब भी लापता
बंदर जैसी फुर्ती! पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर सेकंडों में चढ़ गई लड़की, वीडियो देख दंग रह गए लोग
हूतियों का बदला रूप: चप्पल से AI मिसाइल तक का खौफनाक सफर
महिला एशिया कप 2026: भारत बना चैंपियन, पर फील्डिंग की फिसड्डी लापरवाही ने बढ़ाई चिंता
एशिया कप चैंपियन बनने के बाद भी भारतीय महिला टीम ने क्यों नहीं ली ट्रॉफी? कोच अमोल मजूमदार ने तोड़ी चुप्पी