इंडोनेशिया के जावा सागर में एक भीषण समुद्री हादसे ने सनसनी फैला दी है। 243 लोगों को लेकर जा रहा यात्री जहाज वर्गो ट्रांसपोर्ट 8 लहरों के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 108 लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।
लहरों के बीच दिखा तबाही का मंजर हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें जहाज पूरी तरह उल्टा दिखाई दे रहा है। समुद्र की ऊंची लहरों के बीच जहाज का निचला हिस्सा पानी के ऊपर तैर रहा है, जबकि बचाव दल की नावें वहां मोर्चा संभाले हुए हैं। हवाई निगरानी के दौरान भी जहाज को इसी दयनीय स्थिति में देखा गया था।
सुरबाया से शुरू हुआ था सफर यह जहाज शनिवार को पूर्वी जावा के सुरबाया से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमसिन के लिए रवाना हुआ था। इसमें 213 यात्री और 30 क्रू मेंबर समेत कुल 243 लोग सवार थे। रविवार तड़के करीब 2 बजे जहाज का संपर्क कंट्रोल रूम से पूरी तरह टूट गया, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
जारी है 129 लोगों की तलाश फिलहाल 108 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। वहीं, 6 शव बरामद किए गए हैं। अभी भी 129 लोगों का कोई अता-पता नहीं है। लापता लोगों के परिजन बंजारमसिन में जमा होकर अपनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं।
खराब मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, घटना के समय समुद्र का मिजाज बेहद खराब था। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण राहत कार्यों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी रेस्क्यू बोट्स के लिए पलटे हुए जहाज के करीब पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल, बचाव दल नौसेना के जहाजों और हेलीकॉप्टरों की मदद से निरंतर तलाश तेज किए हुए है। हादसे के सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।
WATCH: Indonesia s search and rescue agency (BASARNAS) released aerial footage of the Virgo Transport 8 passenger ship that capsized in Indonesia s Java sea on Sunday, Sept. 13, killing at least six people and leaving another 129 are still missing.
— GMA News (@gmanews) September 13, 2026
Crews managed to rescue 108… pic.twitter.com/RX7KUZpU9d
ट्रॉफी ड्रामा : मोहसिन नकवी से हाथ मिलाने पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस 20: नॉमिनेशन टास्क हुआ रद्द, 3 कंटेस्टेंट्स को मिली सीधे घर से बेघर होने की सजा
खतरों के खिलाड़ी 15 का विनर कौन? मुंबई फिनाले के वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
2028 का महासंग्राम: क्या जेडी वेंस होंगे उत्तराधिकारी? ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा स्टेडियम, शर्मिंदा होकर भागे मोहसिन नकवी!
खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताने वाली महिला गिरफ्तार, हाथ पर है नाम का टैटू
भारत ने नहीं ली मोहसिन नक़वी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफ़ी: क्या है पूरा विवाद?
महिला एशिया कप 2026: ट्रॉफी के बिना फोटोशूट, बीसीसीआई ने बताई मोहसिन नकवी से दूरी की वजह
हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था... : जीत के बाद श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला बयान वायरल
वापसी करते ही बुमराह का बुम-बुम धमाका, T20 क्रिकेट में रचा इतिहास!