शैनन, आयरलैंड: अमेरिका में भले ही राष्ट्रपति चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन व्हाइट हाउस के गलियारों में 2028 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। आयरलैंड के शैनन में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर सवाल किया गया।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह 2028 के चुनाव में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का समर्थन करेंगे, तो उन्होंने बहुत सावधानी से जवाब दिया। राष्ट्रपति ने कहा, अभी इस बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। जेडी शानदार हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन हमारे पास बहुत से बेहतरीन और काबिल लोग हैं।
काबिल लोगों की लंबी कतार ट्रंप ने साफ किया कि अभी किसी एक नाम पर मुहर लगाना जल्दबाजी है। उन्होंने कहा, हमारे पास एक बहुत बड़ी और काबिल टीम है। अगर दावेदारों की बात करें, तो वे सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ट्रंप का यह रुख स्पष्ट करता है कि वे अभी अपने विकल्पों को खुला रखना चाहते हैं।
अगस्त की रिपोर्ट में क्या था संकेत? अगस्त, 2026 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा था, आखिरकार, हमें जेडी को ही चुनना है। हालांकि, बाद में उनके सलाहकारों ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।
वेंस बनाम रुबियो की चर्चा सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप अक्सर अपने सहयोगियों के बीच जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की तुलना करते रहते हैं। मरीन वन (राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर) में सफर के दौरान भी वे अपने स्टाफ से दोनों की क्षमता पर राय मांगते देखे गए हैं।
MAGA आंदोलन के भविष्य की जंग हालांकि राष्ट्रपति सार्वजनिक रूप से अभी किसी को नहीं चुन रहे हैं, लेकिन अंदरूनी हलकों में यह चर्चा है कि ट्रंप निजी तौर पर मान चुके हैं कि जेडी वेंस ही भविष्य में MAGA (Make America Great Again) आंदोलन को आगे ले जाने में सक्षम हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में ट्रंप का अंतिम फैसला किसकी तरफ झुकता है।
#WATCH | On endorsing US Vice President JD Vance for the 2028 US presidential election, US President Donald Trump says, It s too early. He s terrific... We have a very deep bench... They re all very good... pic.twitter.com/0nndYQ9J0U
— ANI (@ANI) September 14, 2026
महिला एशिया कप फाइनल: टीम इंडिया ने ठुकराया मोहसिन नकवी का हाथ, बेआबरू होकर मैदान से निकले PCB चीफ
एशिया कप में बेटियों का गोल्डन दबदबा: ट्रॉफी सेरेमनी में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सियासी गलियारों में मची हलचल
गाजियाबाद: कैफे में गुंडागर्दी और 50 हजार की रंगदारी, अक्कू पंडित समेत 4 पर FIR
पति के गले में फंदा डालकर ली जान, खौफनाक वीडियो वायरल होते ही कब्र खोदकर निकाला गया शव
अब पीएफ की जानकारी उंगलियों पर: EPFO लाया अपना व्हाट्सएप चैनल, बस एक Hello से मिलेगा हर अपडेट
एशिया कप जीत पर भी ट्रॉफी से क्यों दूर रही टीम इंडिया? जानें क्या है पूरा विवाद
अक्षय कुमार को बड़ा झटका: सबसे बड़े फैन ने छोड़ा फैंडम , लेटर में बताई ये बड़ी वजह
स्टेडियम में गूंजे ट्रॉफी चोर के नारे: मोहसिन नकवी के खिलाफ फैंस का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
दुबई स्टेडियम में ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा आसमान, फजीहत झेलकर निकले मोहसिन नकवी
राजस्थान निकाय चुनाव: भगवा रंग में रंगा राज्य, BJP की बंपर बढ़त से कांग्रेस पस्त