उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रायबरेली के ऊंचाहार पहुंचे। यहाँ चड़रई टोल प्लाजा के पास आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में शामिल होकर उन्होंने सनातन धर्म की महिमा और इतिहास के पन्नों से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा की।
अकबर को तुलसीदास का सीधा जवाब संबोधन के दौरान सीएम योगी ने गोस्वामी तुलसीदास और मुगल बादशाह अकबर का एक प्रेरक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब तुलसीदास जी को अकबर के दरबार में नवरत्नों में शामिल होने का बुलावा आया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में इनकार कर दिया था।
योगी ने कहा, जब उनसे पूछा गया कि अकबर भारत का राजा है, तो तुलसीदास जी ने बेबाकी से जवाब दिया कि मेरा राजा केवल भगवान श्रीराम हैं। मैं किसी विदेशी आक्रांता को अपना राजा नहीं मानता। उन्होंने बताया कि मध्यकाल में जब सनातन धर्म पर हमले हो रहे थे, तब तुलसीदास ने रामकथा के जरिए समाज को एकजुट करने का काम किया।
धर्म केवल पूजा नहीं, जीवन शक्ति है मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि हमने धर्म को कभी भी केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे समाज की जीवन शक्ति माना है। उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में राजनीतिक कमजोरियों के कारण देश को विदेशी आक्रांताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन सनातन लोककथाओं ने देश के अस्तित्व को बचाए रखा।
शिव की भक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक एकता सीएम योगी ने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भारत की सांस्कृतिक एकता का आधार भगवान शिव की भक्ति है। जो भाव तमिलनाडु में महादेव के प्रति है, वही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग प्रांतों में खान-पान और पहनावा बदल सकता है, लेकिन शिव के प्रति अटूट श्रद्धा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है।
आयोजन में दिखा भक्ति का माहौल कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भी मुलाकात की और व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवा वस्त्र ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय को आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई दी।
अंत में सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि जब तक भारत की धरती पर ऐसी पावन कथाएं गूंजती रहेंगी, तब तक देश की संस्कृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। ईश्वर की भक्ति ही मनुष्य और समाज को कल्याण के सही मार्ग पर ले जाती है।
*#WATCH रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमने धर्म को केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं रखा बल्कि हमने उसे समाज की जीवन शक्ति के रूप में माना है... यही कारण है कि राजनीतिक कमजोरियों के कारण यह देश विदेशी आक्रांताओं का सामना… https://t.co/dfibgVsQBE pic.twitter.com/jJ1nIB3jcQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2026
जसप्रीत बुमराह का धमाका: टी20 क्रिकेट में पूरे किए 350 विकेट, बनाया ये खास रिकॉर्ड
27 करोड़ की डील पर संजीव गोयनका का बड़ा खुलासा, ऋषभ पंत संग झगड़े की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी से भारत ने अफगानिस्तान को रौंदा, 1-0 से सीरीज में बढ़त
दिल्ली कैपिटल्स का मेकओवर : IPL 2027 के लिए दिग्गजों की फौज तैयार, चामिंडा वास से सौरव गांगुली तक बड़े बदलाव के संकेत
2029 से पहले पूरे देश में लागू होगा UCC: अमित शाह का बड़ा ऐलान
जंक फूड छोड़ने के लिए बच्चों को दिखाया नकली पेट का स्कैन , वीडियो देख उड़े होश
बालाघाट कांड: मुख्यमंत्री बनकर इस्तीफा देने वाले अभिजीत दीपके पर गिरी गाज, गिरफ्तारी की मांग तेज
सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट: डॉक्टर पर लगा गला घोंटने का आरोप, गरमाई सियासत
वो शेर आदमी हैं : ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ में क्या बोले संजय राउत?
ब्रिक्स समिट में भारत-चीन की साझा हुंकार, आतंकवाद पर घिरे पाकिस्तान के मंसूबों को करारा झटका