शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की जमकर प्रशंसा की है। ठाणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने ईरानी राष्ट्रपति को शेर करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर अपनी राय रखी।
ईरानी राष्ट्रपति शेर हैं राउत ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति का भारत आना अभिमान की बात है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया, खास तौर पर अमेरिका और इजराइल ने ईरान को खत्म करने की हर कोशिश की, लेकिन ईरान झुका नहीं। ईरान एक शेर राष्ट्र है और उनके नेता भी शेर हैं। उनमें से एक शेर आज दिल्ली में हैं।
अमित शाह पर साधा निशाना ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ के बाद राउत ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अमित शाह आजकल दिल्ली में नहीं, बल्कि मुंबई में ज्यादा समय बिता रहे हैं।
राउत के मुताबिक, दिल्ली में अब सरकार की भागमभाग मची है और विपक्ष के बढ़ते दबाव के कारण भाजपा नेता दिल्ली से दूरी बना रहे हैं।
मुंबई में है असली खजाना राउत ने आगे कहा कि अमित शाह और उनकी टीम मुंबई में इसलिए हैं क्योंकि यहां पैसा, व्यापार और बिल्डर लॉबी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, व्यापारी लोग ऐसे ही माहौल में रहते हैं जहां शेयर बाजार हो, उद्योगपति हों और जमीन के सौदे हों। वे तो यहीं रहेंगे, कहां जाएंगे?
दिल्ली बनाम मुंबई की राजनीति शिवसेना सांसद ने दिल्ली को भी लपेटे में लेते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, दिल्ली में सब दलाली होती है, जबकि मुंबई आर्थिक केंद्र है। वे लोग (भाजपा) मुंबई के संसाधनों और व्यापारियों के माहौल से आकर्षित हैं क्योंकि यही उनके लिए अनुकूल जगह है।
VIDEO | Thane: During a press conference, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, “I told you that the President of Iran has come here. He is a lion of a man. The entire world went against him. America and Israel left no stone unturned in trying to destroy Iran. But… pic.twitter.com/xUAEGYhhas
— Press Trust of India (@PTI_News) September 13, 2026
वे सिर्फ मनोरंजन कर रहे हैं : येदियुरप्पा परिवार पर बरसे बसनगौड़ा पाटिल यतनाल
27 करोड़ की डील पर संजीव गोयनका का बड़ा खुलासा, ऋषभ पंत संग झगड़े की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
माहिरा खान बनीं मॉम-टू-बी : टॉरंटो फिल्म फेस्टिवल में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दिया सरप्राइज
मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देता हूं : अभिजीत दीपके का मोहन यादव सरकार पर तीखा तंज, जानें क्या है पूरा मामला
इंडोनेशिया: जावा सागर में पलटा यात्रियों से भरा जहाज, 129 लोग अब भी लापता
2029 से पहले पूरे देश में लागू होगा UCC: अमित शाह का बड़ा ऐलान
महिला एशिया कप फाइनल: टीम इंडिया ने ठुकराया मोहसिन नकवी का हाथ, बेआबरू होकर मैदान से निकले PCB चीफ
साजन प्रकाश: ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक की प्रेरक कहानी
लुधियाना एनकाउंटर: खूनी खेल से पहले ढेर हुए डोनी बाल गैंग के 2 शूटर
गोवा की राजनीति में बड़ा धमाका: AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी का नया गठबंधन गोवा फर्स्ट