गोवा विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) और विजय सरदेसाई की गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने हाथ मिला लिया है। इस नई साझेदारी को गोवा फर्स्ट (Goa First) का नाम दिया गया है।
केजरीवाल का सीधा हमला: कांग्रेस और BJP एक ही सिक्के के दो पहलू आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस गठबंधन का ऐलान करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि गोवा की जनता को अब तक दो बार ठगा गया है, लेकिन तीसरी बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
केजरीवाल का आरोप है कि चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले ये दल बंद दरवाजों के पीछे मिलकर सौदेबाजी करते हैं। उनका इशारा गोवा में बार-बार दल-बदल और सरकार बनने-बिगड़ने के खेल की ओर था।
तीसरा विकल्प देने की कवायद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि गोवा फर्स्ट केवल एक चुनावी गठबंधन नहीं है, बल्कि यह राज्य को एक असली और ईमानदार विकल्प देने की कोशिश है। अब तक गोवा की जनता भाजपा या कांग्रेस को चुनने के लिए मजबूर थी, लेकिन अब उनके सामने एक जवाबदेह सरकार का विकल्प होगा।
गठबंधन का मुख्य लक्ष्य राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और सरकार के केंद्र में गोवा के हितों को रखना है।
कांग्रेस को क्यों रखा गया दूर? इस नए गठबंधन से कांग्रेस को फिलहाल बाहर रखा गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बनी अनिश्चितता और अतीत में कांग्रेस विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने के कड़वे अनुभवों के कारण यह फैसला लिया गया।
हालांकि, दोनों दलों ने संकेत दिए हैं कि भाजपा को रोकने के लिए भविष्य में अन्य समान विचारधारा वाले दलों के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।
2027 में प्रमोद सावंत सरकार के लिए चुनौती आगामी चुनावों में यह गठबंधन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। फिलहाल, दोनों पार्टियां मिलकर एक मजबूत रणनीति तैयार कर रही हैं, ताकि राज्य में एक स्थिर और पारदर्शी सरकार दी जा सके।
The Goa Forward Party and the Aam Aadmi Party have come together to form “Goa First”, an alliance to give the people of Goa a real alternative.
— AAP (@AamAadmiParty) September 13, 2026
The people of Goa have been cheated twice. They won’t be cheated a third time. BJP and Congress may fight during elections, but behind… pic.twitter.com/XSmFdscGq5
Gen-Z सिर्फ एक विदेशी लेबल: माधवी लता का भारतीय युवाओं को नया संबोधन
ओमान के पास जहाज पर भीषण हमला: 13 भारतीय सुरक्षित, एक की तलाश जारी; भारत ने दी सख्त चेतावनी
एशिया कप में ट्रॉफी विवाद : भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी को किया नज़रअंदाज़, शर्मिंदगी के बाद मैदान से निकले पाक गृह मंत्री
गोवा की राजनीति में बड़ा धमाका: AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी का नया गठबंधन गोवा फर्स्ट
रायबरेली में गरजे CM योगी: अकबर के दरबार में जाने से तुलसीदास का इनकार, बोले- मेरा राजा सिर्फ श्रीराम
ओमान तट पर भारतीय जहाज पर बर्बर हमला: 13 क्रू मेंबर सुरक्षित, एक की तलाश जारी
प्रियंका के हाथ के छोले-भटूरे और राहुल का नॉन-वेज वाला बयान: सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
इंडोनेशिया: जावा सागर में पलटा यात्रियों से भरा जहाज, 129 लोग अब भी लापता
हिजाब पर पवन खेड़ा का वार पड़ा भारी: शहजाद पूनावाला बोले- कांग्रेस ने खुद ही किया अपने वोट बैंक का अपमान
BRICS समिट के बाद दिल्ली से रवाना हुए शी जिनपिंग, मोदी के साथ बातचीत ने बदला कूटनीतिक माहौल