जब दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं की बात होती है, तो अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘एयर फोर्स वन’ की चर्चा होती है। लेकिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विमान भी सुरक्षा और तकनीक के मामले में किसी से कम नहीं है। ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग का विमान किसी ‘आसमानी महल’ से कम नहीं माना जाता।
चीनी राष्ट्रपति के विमान की गोपनीयता चीन अपने राष्ट्रपति के विमान से जुड़ी जानकारियों को बेहद गुप्त रखता है। इसके अंदरूनी हिस्से की कोई भी आधिकारिक तस्वीर आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, एविएशन जगत की रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान बोइंग 747-8I सीरीज का है, जिसे विशेष रूप से वीआईपी यात्राओं के लिए तैयार किया गया है।
हवाई यात्रा का जिम्मा किसके पास? चीन में राष्ट्रपति की सुरक्षा और हवाई यात्रा की जिम्मेदारी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स की 34वीं डिवीजन संभालती है। चीन के नियमों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सरकारी विमान केवल राष्ट्रपति और स्टेट काउंसिल के प्रीमियर के लिए आरक्षित होते हैं। अन्य वरिष्ठ नेताओं को चार्टर्ड विमानों का सहारा लेना पड़ता है।
आसमान में उड़ता ‘कमांड सेंटर’ रिपोर्टों के मुताबिक, जिनपिंग का पसंदीदा बोइंग 747-8I किसी चलता-फिरता ऑफिस और कमांड सेंटर से कम नहीं है। इसमें कॉन्फ्रेंस टेबल, निजी बेडरूम और हाई-टेक ऑफिस स्पेस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, ताकि राष्ट्रपति आसमान में यात्रा करते हुए भी देश का कामकाज सुचारू रूप से चला सकें।
विमान की तकनीकी ताकत बोइंग 747-8 अपने दौर का सबसे लंबा कमर्शियल एयरलाइनर रहा है। लगभग 250 फीट लंबे इस विमान का वजन करीब 4.42 लाख किलोग्राम (9.75 लाख पाउंड) है। इसके पंखों का डिजाइन हवा के प्रतिरोध को कम करता है, जबकि इसमें लगे GEnx इंजन इसे लंबी दूरी तक कुशलतापूर्वक उड़ान भरने में मदद करते हैं।
वैश्विक नेतृत्व की पसंद दिलचस्प बात यह है कि केवल चीन ही नहीं, बल्कि कतर, कुवैत, मोरक्को और सऊदी अरब जैसे कई देशों ने अपने राष्ट्राध्यक्षों के लिए बोइंग 747-8I को चुना है। यह विमान न केवल एक परिवहन का साधन है, बल्कि यह किसी भी देश की तकनीकी क्षमता और वैश्विक शक्ति का एक चलता-फिरता प्रतीक भी है।
#WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping arrives in Delhi to participate in the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/UgZ0zVNQqG
— ANI (@ANI) September 12, 2026
रिश्वत नहीं तो बेटी भेज दो : रायबरेली में लेखपाल पर लगा शर्मनाक आरोप, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
जिनपिंग की दिल्ली यात्रा से पहले बड़ी कूटनीतिक जीत, 6 साल बाद फिर आसमान में दिखेंगे भारत-चीन के विमान
क्या ब्रिक्स का न्यू डेवलपमेंट बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत? भारत के लिए क्यों है यह गेम चेंजर
ब्रिक्स का नई दिल्ली घोषणापत्र : भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, आतंकवाद और टैरिफ पर सख्त तेवर
ब्रिक्स समिट का जलवा: विदेशी पत्रकार बोले - भारत हमारी उम्मीदों से कहीं बेहतर
Meta का Project Phoenix : चश्मे जैसा पतला और पावरफुल, लीक हुई नई मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट की झलक
रिटायर्ड फौजी बना हथियार तस्कर: सिकंदराबाद सैन्य कैंप से चुड़ाईं AK-203 राइफलें और 1900 गोलियां
भारत-मलेशिया साझेदारी को नई उड़ान: सेमीकंडक्टर और रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति
मोदी-जिनपिंग की अहम मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश, कहा- पुराने मतभेद सुलझाएंगे
दिल्ली में ब्रिक्स महाजुटान, तो मणिपुर में क्या कर रहे अमेरिकी राजदूत? कूटनीतिक हलचल के मायने