18वें ब्रिक्स समिट को कवर करने के लिए दुनिया भर से आए मीडिया डेलीगेट्स भारत की भव्यता और शानदार व्यवस्था के कायल हो गए हैं। विदेशी मेहमान न केवल आयोजन की सराहना कर रहे हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और लोगों के खुले दिल के भी मुरीद बन गए हैं।
जर्मन पत्रकार ने कहा - मैं हैरान हूं जर्मन मीडिया डेलीगेट बेन ने सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं बहुत हैरान हूं, भारत मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर है। बेन ने इससे पहले ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स समिट का भी अनुभव लिया है, लेकिन उनका मानना है कि भारत में की गई व्यवस्था अब तक की सबसे बेहतरीन है।
बेहतरीन मीडिया किट ने जीता दिल बेन ने खास तौर पर मीडिया डेलीगेट्स के लिए तैयार की गई किट की तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस किट में वीगन सुपर फूड, कॉफी, एक हल्का मग, सुंदर स्कार्फ और पानी की बोतल जैसे उपयोगी सामान शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे अच्छा मीडिया बैग है।
अफ्रीकी पत्रकार नई दिल्ली की मुरीद टीवी ब्रिक्स अफ्रीका की मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर मेलिसा होलो, जो पहली बार भारत आई हैं, यहां की मेहमाननवाजी से बेहद प्रभावित हैं। मेलिसा ने कहा, भारत आना मेरे लिए सम्मान की बात है। यहां के मंदिर, वास्तुकला और सुरक्षा व्यवस्था देखकर मैं दंग रह गई। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद यहां के लोग बेहद मिलनसार और मददगार हैं।
BRICS Pay से बदलेगी तस्वीर मेलिसा ने ब्रिक्स पे (BRICS Pay) पहल का भी पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि क्यूआर-बेस्ड पेमेंट सिस्टम ग्लोबल साउथ देशों के बीच व्यापार और यात्रा के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा।
विकास को मिलेगी रफ्तार मेलिसा का मानना है कि अपनी स्थानीय मुद्रा में लेन-देन करने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि सदस्य देशों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, इस वैश्विक दौर में हमें वास्तव में एक ऐसे पेमेंट सिस्टम की जरूरत है जो हमारे विकास को गति दे सके। स्थानीय मुद्रा में व्यापार से हमारे देशों की प्रगति तेजी से होगी।
#WATCH | Delhi: On the 18th BRICS Summit, German media delegate Ben says, ...I am very surprised. India is very much better than expected... The organisation of the summit so far is absolutely perfect. We got media equipment (media kit)... I have been to the BRICS summits in… pic.twitter.com/sKjUFHoebO
— ANI (@ANI) September 12, 2026
ब्रिक्स समिट का महामंच: दिल्ली में शी जिनपिंग की दस्तक, मोदी की कूटनीति से बढ़ रहा भारत का दबदबा
MPSC पेपर लीक: आदित्य ठाकरे का राजभवन में बड़ा कदम, न्यायिक जांच और इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत
बिहार में बाढ़ का कहर: तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, मांग की स्पेशल पैकेज
डेब्यू पर रनों का तूफान: रजाउल्लाह खान के 9 छक्कों ने एजबेस्टन में पलटी बाजी
दिशा सालियन केस: पिता सतीश सालियन की सीबीआई से मांग, आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती की हो गिरफ्तारी
एशियन गेम्स से पहले बवाल: वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी ने वीडियो जारी कर दी आत्मदाह की धमकी
60 साल के खिलाड़ी दादाजी का ट्रेन पर स्टंट: चलती ट्रेन के गेट पर लटके, वीडियो देख सहम गए लोग
हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा: क्या ईडी की छापेमारी बनी वजह?
WWE चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रो पड़े सैमी ज़ेन, भावुक वीडियो ने जीता फैंस का दिल
नागपुर: बैंक में भगवाधारी का मिर्ची कांड , कर्मचारी की आंखों में झोंकी धूल और लूटे 4.50 लाख