रायबरेली के सरेनी ब्लॉक स्थित मलकेगांव से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि भारी बारिश में घर गिरने के बाद मुआवजे की रिपोर्ट लगाने की एवज में लेखपाल ने न केवल रिश्वत मांगी, बल्कि हद पार करते हुए उसकी बेटी को उसके पास भेजने की आपत्तिजनक मांग भी रखी।
क्या है पूरा मामला? महिला के अनुसार, उसका कच्चा मकान बारिश में ढह गया था, जिसके बाद वह सरकारी मुआवजे की आस में लेखपाल के पास पहुंची। महिला का आरोप है कि लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार करने के बदले पैसों की मांग की। गरीबी का हवाला देते हुए जब महिला ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो लेखपाल ने उसकी बेटी की ओर इशारा करते हुए अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की।
रिपोर्ट में खेल और अधिकारियों पर सवाल पीड़िता का आरोप है कि उसकी मांग न मानने पर लेखपाल ने रिपोर्ट में हेरफेर कर दी। उसने सरकारी दस्तावेजों में यह लिख दिया कि मकान महिला का नहीं, बल्कि उसके चाचा का गिरा है। महिला का कहना है कि जब उसने तहसील दिवस में एसडीएम से इसकी शिकायत की, तो वहां भी उसकी बात को अनसुना कर दिया गया। न्याय न मिलने पर महिला ने आत्महत्या तक की चेतावनी दी है।
पुलिस जांच में नया मोड़ मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच लालगंज सीओ सुजीत राय को सौंपी गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में लेखपाल के खिलाफ लगे रिश्वत और आपत्तिजनक मांग के आरोप सही नहीं पाए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट और महिला के दावों के बीच इस वक्त भारी विरोधाभास बना हुआ है। फिलहाल, किसी भी अधिकारी पर कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर टिकी है।
अखिलेश यादव का तीखा हमला इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोपी लेखपाल के तत्काल निलंबन और बर्खास्तगी की मांग की है।
अखिलेश ने भाजपा सरकार के नारी वंदन के दावों पर तंज कसते हुए लिखा, ऐसी सख्त कार्रवाई हो कि दोबारा किसी अधिकारी में ऐसा दुस्साहस करने की हिम्मत न हो। फिलहाल, यह मामला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, जहां एक ओर महिला अपनी आपबीती पर अड़ी है, वहीं दूसरी ओर पुलिस जांच से उसे क्लीनचिट मिलने की बात कही जा रही है।
*तत्काल निलंबन हो, बर्ख़ास्तगी हो और ऐसा दंड मिले कि कोई दूसरा अधिकारी फिर कभी ऐसी हिम्मत और दुस्साहस न कर सके।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 11, 2026
‘नारी वंदन’ का ढोंग करनेवाली भाजपा सरकार है भी या नहीं।
और कुछ नहीं कहना है। pic.twitter.com/EmBuHXIobC
गुजरात में जल जीवन मिशन पर बड़ा सवाल: खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- न सुजलाम, न सुफलाम
लंदन की सड़कों पर शिंदे का देसी ट्विस्ट : मिर्च के साथ लिया वड़ा पाव का स्वाद
सिंटा (CINTAA) का दंगल: सड़क पर भिड़ीं 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां, पुलिस को देनी पड़ी चेतावनी
बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत: क्या अभिजीत दिपके का दौरा जवाबदेही या सिर्फ दिखावा?
BRICS दिल्ली घोषणापत्र: वैश्विक व्यवस्था में बदलाव का नया ब्लूप्रिंट, जानें क्या हैं बड़े फैसले
CINTAA दफ्तर बना अखाड़ा: पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह के बीच तीखी बहस, पुलिस को देनी पड़ी फटकार
IND vs AFG: श्रेयस की कप्तानी में नई चुनौती, जानिए कब, कहां और कैसे देखें पहला टी20
फ्लाइट में गूंजे हनुमान अंश के सुर: गायक सुनील लोधी की आवाज ने यात्रियों को किया भावुक
भागलपुर: कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार के लिए देवदूत बनी डायल-112
अब जीने का कोई मकसद नहीं : एशियन गेम्स से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी का छलका दर्द, दी जान देने की धमकी