सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में मचा घमासान अब सार्वजनिक हो गया है। मुंबई स्थित संस्था के दफ्तर में वरिष्ठ अभिनेत्रियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस विवाद में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह और कुनिका सदानंद जैसी दिग्गज हस्तियां आमने-सामने नजर आईं।
दस्तावेजों की चोरी का आरोप विवाद तब भड़का जब कुनिका सदानंद ने आरोप लगाया कि CINTAA के आधिकारिक दस्तावेज और फाइलें चुपचाप पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखकर कहीं भेजी जा रही हैं। वायरल वीडियो में सदस्यों को पद्मिनी कोल्हापुरे से समिति के भंग होने संबंधी लेटर मांगते देखा जा सकता है, जबकि पूनम ढिल्लों अपनी गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर भड़कती नजर आईं।
अपनी इज्जत का तो ख्याल रखो : पुलिस ने लगाई फटकार मौके पर पहुंचा हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति नियंत्रित न होने पर एक पुलिस अधिकारी ने अभिनेत्रियों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, हमें आप लोगों से इस तरह बात करते हुए शर्म आ रही है। हम झुग्गी-झोपड़ी के लोगों से भी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करते। कम से कम अपनी साख और इज्जत का तो ख्याल रखिए, लोग आपको देख रहे हैं। हम आपको सम्मान दे रहे हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा है।
लेबर कमीशन तक पहुंचा मामला जब उपासना सिंह ने पुलिस से उन कथित फाइलों को वापस मंगाने की मांग की, तो पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया कि यह उनका काम नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कागजातों के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है, तो इसका जवाब लेबर कमीशन को देना होगा।
क्या है CINTAA का मुख्य विवाद? यह पूरा घमासान अगस्त महीने में शुरू हुआ था, जब 21 सदस्यीय निर्वाचित समिति के 8 निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित कुल 11 सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सदस्यों का आरोप है कि मौजूदा नेतृत्व CINTAA के संविधान के खिलाफ जाकर फैसले ले रहा है।
उपासना सिंह का दावा है कि 50% से अधिक सदस्यों के इस्तीफे के बाद कमेटी स्वतः ही भंग हो चुकी है। वहीं, दूसरा पक्ष इस दावे को सिरे से खारिज कर रहा है, जिसके चलते यह दफ्तर की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है।
CINTAA ऑफिस में हाई-वोल्टेज ड्रामा! 🔥
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) September 12, 2026
𝗣𝗼𝗼𝗻𝗮𝗺 𝗗𝗵𝗶𝗹𝗹𝗼𝗻, 𝗨𝗽𝗮𝘀𝗮𝗻𝗮 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵 और 𝗞𝘂𝗻𝗶𝗰𝗸𝗮𝗮 से जुड़े मामले में CINTAA ऑफिस में जमकर हंगामा देखने को मिला। 😳
वीडियो में पुलिस के साथ तीखी बहस होती नजर आ रही है, जिसके बाद पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। मामला… pic.twitter.com/VGYWBmrGAQ
BRICS समिट 2026: पीएम मोदी का 20 साल का ब्लूप्रिंट , पावर पिरामिड को बदलने का आह्वान
BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग का दिल्ली आगमन, संयुक्त घोषणापत्र पर बनी सहमति
रील के चक्कर में मौत से मुकाबला: सोनमर्ग में सिंध नदी के बीच फंसी स्कॉर्पियो, मची अफरा-तफरी
जयपुर में दहला देने वाली वारदात: सिरफिरे पिता ने सोते हुए पत्नी और तीन बेटियों को कुचला, मौके से फरार
दिल्ली में ब्रिक्स महाजुटान, तो मणिपुर में क्या कर रहे अमेरिकी राजदूत? कूटनीतिक हलचल के मायने
क्या ब्रिक्स का न्यू डेवलपमेंट बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत? भारत के लिए क्यों है यह गेम चेंजर
बाबा रामदेव का आयुर्वेदिक हुक्का : तंबाकू की जगह जड़ी-बूटियों का धुआं, क्या यह वाकई सुरक्षित है?
13 महीने का वनवास खत्म: कोल्हापुर की माधुरी हथिनी की अपने मठ में भावुक वापसी
अब जीने का कोई मकसद नहीं : एशियन गेम्स से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी का छलका दर्द, दी जान देने की धमकी
रूस का भारत को बड़ा उपहार: फर्टिलाइजर की निर्बाध सप्लाई से किसानों की बढ़ेगी पैदावार