टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शो के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। इस बीच, प्रतिभागी काजी तौकीर ने मशहूर गायक अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ कर सुर्खियां बटोर ली हैं।
क्रेजीपन के बाप हैं अरिजीत सिंह
शो के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने अमन गांधी के साथ बातचीत करते हुए अरिजीत सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। काजी ने कहा, अगर मैं क्रेजी हूं, तो वे (अरिजीत) क्रेजीपन के बाप हैं। जब अमन ने उन्हें याद दिलाया कि वह नेशनल टेलीविजन पर यह बात कह रहे हैं, तो काजी ने बेबाकी से जवाब दिया कि अरिजीत को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।
पागल वैज्ञानिक और एक गहरा सम्मान
काजी यहीं नहीं रुके, उन्होंने अरिजीत सिंह को पागल वैज्ञानिक (Mad Scientist) बताते हुए कहा कि वे एक अलग ही लेवल के इंसान हैं। इस दौरान काजी ने कैमरे के सामने सिंगर को फ्लाइंग किस देते हुए अपने गहरे प्यार और सम्मान का इजहार किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रति सम्मान को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।
गाने से दिया ट्रिब्यूट
अपनी बातों को साबित करते हुए काजी ने फिल्म आशिकी 2 का मशहूर गाना तुम ही हो गाकर अरिजीत को एक खास ट्रिब्यूट दिया। काजी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनके और अरिजीत के बीच की बॉन्डिंग की सराहना कर रहे हैं।
दो दशकों पुरानी दोस्ती
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती साल 2005 के शो फेम गुरुकुल के दिनों से है। दो दशक बीत जाने के बावजूद दोनों के बीच गहरा रिश्ता कायम है। अभी हाल ही में दोनों को अरिजीत के होमटाउन जियागंज में साथ देखा गया था, जहां उन्होंने स्कूटी की सवारी की और क्रिकेट एकेडमी में भी समय बिताया था। काजी ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में वे दोनों साथ में काम करेंगे।
We’ll collaborate in the future it’s going to be so much fun..
— 𝖲𝗁𝗋𝖾𝖾 𝖲𝗁𝖺𝗋𝗆𝖺❤️ (@SHREE_SHARMA11) September 11, 2026
He’s a mad scientist who lives in a spaceship 🚀🎶
Qazi Touqeer talking about collaborating with Arijit Singh and praising his absolute genius is pure gold Real recognize real#QaziTouqeer #ArijitSingh #BiggBoss20 pic.twitter.com/wudofRi5Z5
US Open: 254 किमी/घंटा की रफ्तार से मचाया तहलका, फिर क्यों छिन गया बेन शेल्टन का वर्ल्ड रिकॉर्ड?
शी जिनपिंग की दिल्ली में बॉडी लैंग्वेज का क्या है मतलब? चीन के बदले रुख के पीछे की इनसाइड स्टोरी
ब्रह्मोस की गूंज: वियतनाम के साथ 700 मिलियन डॉलर की बड़ी डील की तैयारी, भारत बनेगा डिफेंस हब
BRICS Summit 2026: 60 सेकंड में कैंसर जांच और रेयर-अर्थ-फ्री EV! भारत के 37 स्टार्टअप्स का धमाका
तू तो पार्ले-जी के साथ मुफ्त आई थी... : आलिया भट्ट का वो बचपन का किस्सा जिसे सुनकर हंसी नहीं रोक पाए फैंस
हरीश रावत के करीबी पर ED का शिकंजा, पूर्व सीएम ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद
सीतामढ़ी में खूनी सवेरा: मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
BRICS बाजार में दिखा ईरानी संस्कृति का जलवा: जहरा पेजशकियान ने की हस्तशिल्प की सराहना
गरीबी पर पर्दा : BRICS समिट के लिए दिल्ली की सजावट पर उठे सवाल
मोदी-जिनपिंग की अहम मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश, कहा- पुराने मतभेद सुलझाएंगे