बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डोंट बी शाई (Don t Be Shy) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान उन्होंने अपने करियर के सफर और बचपन की एक बेहद मजाकिया याद साझा की, जिसने दर्शकों को खिलखिलाने पर मजबूर कर दिया।
क्या है बहन शाहीन का वो मजेदार रेजबेट किस्सा?
इवेंट में जब आलिया से रेजबेट शब्द पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने अपनी बहन शाहीन भट्ट से जुड़ी एक पुरानी याद ताजा की। आलिया ने बताया कि जब वह मात्र 4 साल की थीं, तब शाहीन उन्हें खूब चिढ़ाया करती थीं।
आलिया ने हंसते हुए खुलासा किया, शाहीन मुझसे कहती थी कि मैं अपने माता-पिता की सगी बेटी नहीं हूं। वह अक्सर मजाक में कहती थी कि मुझे दुकान से पार्ले-जी के पैकेट के साथ मुफ्त में लाया गया था! आलिया की यह बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स ठहाके लगाने लगा।
14 साल का सफर: डेब्यू से बतौर प्रोड्यूसर नई शुरुआत
आलिया इस दौरान काफी भावुक भी दिखीं। उन्होंने अपने करियर के 14 सालों को याद करते हुए कहा, 14 साल पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर से मेरा, वरुण और सिद्धार्थ का सफर शुरू हुआ था। आज मुझे खुशी है कि मैं खुद एक निर्माता के रूप में चार नए कलाकारों को लॉन्च कर रही हूं।
बता दें कि डोंट बी शाई के जरिए आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। यह यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 25 सितंबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।
लगातार व्यस्त हैं आलिया का वर्कफ्रंट
पर्सनल लाइफ में रणबीर कपूर के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी और बेटी राहा की परवरिश के बीच, आलिया प्रोफेशनल मोर्चे पर भी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में जिगरा और वाईआरएफ की अल्फा जैसी फिल्मों के बाद, आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की मेगा बजट फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। इसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
If only a smile could speak, we think #AliaBhatt spoke volumes with her smile! Just Look at her Reaction peeps... 😅#ViralBhayani #Bollywood pic.twitter.com/HagrkcK9PX
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) September 11, 2026
दिल्ली में BRICS का महामंथन: 15,000 सुरक्षाकर्मी और 700 कैमरों की निगरानी में राजधानी
बिग बॉस 20: बिग लॉस के ठप्पे से घिरे अमन, आम्रपाली के बचाव में उतरे सलमान खान
IND vs AFG: तिलक वर्मा की बैटिंग पोजीशन पर एबी डिविलियर्स ने उठाए सवाल, क्या खतरे में है युवा बल्लेबाज का करियर?
गजब! रूसी डिप्लोमेट ने फर्राटेदार हिंदी में की BRICS की तारीफ, जबरदस्त अंदाज हुआ वायरल
नागपुर में मानसून की जोरदार वापसी: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, राहत की सांस ले रहे नागपुरवासी
BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग का दिल्ली आगमन, संयुक्त घोषणापत्र पर बनी सहमति
हरीश रावत के करीबी पर ED का शिकंजा, पूर्व सीएम ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद
9/11 की 25वीं बरसी पर अल-कायदा का खौफनाक प्रोपेगेंडा, मरा हुआ माना जा रहा हमजा बिन लादेन फिर आया नजर
क्या जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? अलकायदा के नए वीडियो ने मचाई खलबली
भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकी: मणिपुर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, CM और राज्यपाल के साथ की अहम चर्चा