11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अल-कायदा ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसने वैश्विक खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इस वीडियो में आतंकी संगठन के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन दिखाई दे रहा है।
2019 में हुई थी मौत की पुष्टि हमजा बिन लादेन को लंबे समय तक अल-कायदा का भावी उत्तराधिकारी माना जाता था। 2019 में अमेरिकी प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास एक आतंकवाद-रोधी अभियान में हमजा मारा गया है। उसकी मौत के बाद से ही उसे सार्वजनिक तौर पर कभी नहीं देखा गया था।
वीडियो में कैसे दिखा हमजा? अल-कायदा की मीडिया शाखा अस-सहाब ने 50 मिनट का एक प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है, जिसका शीर्षक अ क्वार्टर सेंचुरी ऑफ द 11 सितंबर रेड्स है। वीडियो में हमजा बिन लादेन को एक मिट्टी की दीवार के पास पारंपरिक सफेद पगड़ी पहने और पास में राइफल रखे हुए देखा जा सकता है। यह फुटेज पहली बार सामने आया है, जिसके बाद हमजा की मौत के पुराने दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
अल-जवाहिरी की अनसुनी तस्वीरें इस वीडियो में न केवल हमजा, बल्कि अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की भी ऐसी तस्वीरें शामिल की गई हैं, जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुई थीं। विश्लेषकों का मानना है कि अल-कायदा इस वीडियो के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अपने समर्थकों को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है।
खुफिया एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती हालांकि, इस वीडियो के आधार पर यह पुष्टि नहीं हुई है कि हमजा बिन लादेन आज भी जीवित है या यह कोई पुराना फुटेज है। फिर भी, 9/11 की 25वीं बरसी पर इस तरह का वीडियो जारी करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियां इस वीडियो की गहन जांच करने में जुटी हैं।
Al-Qaeda Releases New Video Featuring Hamza Bin Laden On 9/11 Anniversary
— Aamaj News English (@aamajnews_EN) September 11, 2026
Al-Qaeda’s media arm, As-Sahab, has released a 52-minute propaganda video marking the 25th anniversary of the September 11 attacks, featuring previously unseen footage of Hamza bin Laden, the son of…1️⃣ pic.twitter.com/7uL3VYjKEx
नेपाल का ऐतिहासिक धमाका: एशिया कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, फाइनल में UAE को दी मात
ब्रिक्स समिट 2026: पीएम मोदी के 10 बड़े प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ को रूल शेपर बनाने पर जोर
चीन ने बनाई बायोनिक मछली : असलियत या धोखा? पानी के अंदर जासूसी करेगा यह रोबोट
ब्रिक्स समिट के बीच राष्ट्रपति भवन पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति: ईरानी हॉल के दौरे के पीछे क्या है संदेश?
स्क्रीन दिखाती है दुनिया, किताबें देती हैं उसे समझने की दृष्टि: मुख्यमंत्री योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज
शी जिनपिंग की कार पर क्यों था ब्लैक कवर ? जानिए दुनिया की सबसे सुरक्षित लिमोसिन का रहस्य
WWE चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रो पड़े सैमी ज़ेन, भावुक वीडियो ने जीता फैंस का दिल
न बिकूंगी, न सुरक्षा की भीख मांगूंगी : भारत लौटकर डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद को दी खुली चुनौती
फ्लाइट में गूंजे हनुमान अंश के सुर: गायक सुनील लोधी की आवाज ने यात्रियों को किया भावुक
दिशा सालियन केस: पिता सतीश सालियन की सीबीआई से मांग, आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती की हो गिरफ्तारी