प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (12 सितंबर, 2026) को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एक सशक्त विजन पेश किया। उन्होंने ब्रिक्स के अगले 20 वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा रखते हुए सदस्यों के समक्ष 10 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। मोदी ने स्पष्ट किया कि ब्रिक्स किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि वैश्विक सहयोग का मंच है।
संस्थागत निरंतरता और इंप्लीमेंटेशन पीएम मोदी ने ब्रिक्स की अध्यक्षता बदलने के बावजूद काम की गति बरकरार रखने के लिए कंटीन्यूटी और इंप्लीमेंटेशन मेकेनिज्म का प्रस्ताव दिया। उन्होंने एक सिक्योर डिजिटल रिपॉजिटरी बनाने का सुझाव दिया, जिसमें लिए गए फैसलों की समय-सीमा और कार्यान्वयन की स्थिति (implementation status) की निगरानी की जा सके।
नाविकों के लिए सुरक्षा कवच वैश्विक व्यापार में नाविकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए मोदी ने सीफेर्रस इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके जरिए सदस्य देशों की मैरिटाइम अथॉरिटीज को जोड़कर संकट के समय मेडिकल मदद, सूचना और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाएगी।
यूएन और वैश्विक वित्तीय संस्थानों में बड़े सुधार पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में तत्काल सुधारों की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इसे अब और अधिक समय तक टाला नहीं जा सकता। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में वोटिंग पावर और लीडरशिप पोजिशन्स को वर्तमान आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप बदलने पर जोर दिया।
ग्लोबल साउथ को रूल शेपर बनाना भविष्य की तकनीक जैसे AI, साइबर स्पेस, और बायो-टेक्नोलॉजी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि हमें ग्लोबल साउथ को सिर्फ रूल टेकर (नियम मानने वाला) से रूल शेपर (नियम बनाने वाला) बनाना होगा। इसके लिए उन्होंने युवा राजनयिकों और नीति निर्माताओं को नेगोशिएशन और लीगल ट्रेनिंग देने का सुझाव दिया।
हम किसी के खिलाफ नहीं सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने एक स्पष्ट संदेश दिया कि ब्रिक्स का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं है, बल्कि आम सहमति से आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स अब एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर है और अब समय आ गया है कि हमारी एकता के ठोस परिणाम वैश्विक मंच पर दिखाई दें।
#WATCH | Delhi: During the BRICS Summit 2026, Prime Minister Narendra Modi says, ... Seafarers make a massive contribution to global trade, yet they often find themselves lacking support during difficult times. I propose that we establish a Seafarers Emergency Support… pic.twitter.com/VWcWqNuQbv
— ANI (@ANI) September 12, 2026
Meta का Project Phoenix : चश्मे जैसा पतला और पावरफुल, लीक हुई नई मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट की झलक
रील के चक्कर में मौत से मुकाबला: सोनमर्ग में सिंध नदी के बीच फंसी स्कॉर्पियो, मची अफरा-तफरी
पार्टी की लड़ाई कमजोर न पड़े , हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के सभी पद
ब्रिक्स समिट 2026: पीएम मोदी के 10 बड़े प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ को रूल शेपर बनाने पर जोर
जिनपिंग की दिल्ली यात्रा से पहले बड़ी कूटनीतिक जीत, 6 साल बाद फिर आसमान में दिखेंगे भारत-चीन के विमान
7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग: क्या मोदी-शी की मुलाकात से जमी बर्फ पिघलेगी?
एशियन गेम्स 2026: क्या भारत तोड़ पाएगा 106 पदकों का रिकॉर्ड? जापान में इतिहास रचने की तैयारी
कश्मीर में NIA का बड़ा प्रहार: 7 ठिकानों पर छापेमारी, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क का होगा पर्दाफाश
वायरल वीडियो से बदली तकदीर: दिव्यांग रागिनी को अखिलेश यादव ने दी ढाई लाख की मदद
भारत में शी जिनपिंग की कार पर क्यों था काला कवर ? सुरक्षा और रहस्य का क्या है कनेक्शन