पंजाब के संगरूर में दलित मजदूर गुलजार सिंह की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने राज्य प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने उनकी सहमति के बिना ही जबरन गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
बेटों का दर्द: चेहरा देखने की भी इजाजत नहीं मिली गुलजार सिंह के बेटों, लखविंदर और प्रभजोत सिंह, ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें भरोसे में लिए बिना अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर दी। लखविंदर ने कहा, हमें अपने पिता का आखिरी बार चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। उनके कपड़े और अन्य व्यक्तिगत सामान भी हमें नहीं मिले हैं। परिवार ने सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नौकरी और सहायता का वादा किया गया था, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली।
राजनीतिक घमासान: चन्नी और राहुल गांधी ने घेरी सरकार कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। चन्नी का आरोप है कि उन्हें अस्पताल में जबरन हटाया गया और सरकार ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का इस्तीफा मांगते हुए उन्हें एफआईआर में नामजद करने की मांग की है। वहीं, राहुल गांधी ने भी आरोप लगाया कि पंजाब में सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाने वालों को धमकियां दी जा रही हैं।
क्या है पूरा मामला? मृतक गुलजार सिंह ने आरोप लगाया था कि 6 सितंबर को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल चीमा से इलाके में खुलेआम बिक रहे चिट्टा (हेरोइन) पर सवाल किया था। गुलजार का बेटा खुद नशे की लत का शिकार था। परिवार का आरोप है कि सवाल पूछने के बाद से ही स्थानीय पंचायत के सदस्यों और अन्य लोगों ने उन पर माफी मांगने का दबाव बनाया और उन्हें जातिसूचक गालियां दीं, जिससे आहत होकर गुलजार ने जहर खा लिया।
एफआईआर और कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में गांव की सरपंच और उनके पति भी शामिल हैं। हालांकि, सरपंच पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेकर परिवार से मुलाकात की है। फिलहाल, स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है।
*#WATCH | Sangrur, Punjab | Prabhjot Singh, son of Gulzar Singh, who died by suicide after consuming poison on Sept 7, says, The Administration cremated the body forcibly, without our consent. We should get justice. Cheema sahib should be jailed.
— ANI (@ANI) September 10, 2026
Chairman of the National… pic.twitter.com/pPMfezkFcD
मंच पर अचानक मिला चीन का पर्चा , फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने भरी सभा में सुनाई खरी-खोटी
स्पा सेंटर पर रेड: खिड़की से भागने की मची होड़, कपड़े पहनने तक की नहीं मिली फुर्सत
ससुर की हत्या की खूनी साजिश : 6 लाख की सुपारी देकर धोखेबाज गाने पर थिरकती रही बहू
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज: भारत का जलवा, 15 पदकों के साथ किया धमाका
चलती ट्रेन में पार्सल देने का अनोखा जुगाड़ ! वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
PF से पैसा निकालना हुआ आसान: जानें एडवांस निकासी के नए नियम और शर्तें
एक्स गर्लफ्रेंड की तरह कर रही AAP बर्ताव! राघव चड्ढा के बयान से पंजाब की सियासत में उबाल
86 की उम्र में बदला येसुदास का लुक, अमेरिका में गूंजी गान गंधर्व की वही जादुई आवाज
गरबा विवाद: वारिस पठान की मुसलमानों को सलाह - वहां मत जाओ जहां बेइज्जती हो
सात साल बाद दिल्ली आ रहे शी जिनपिंग: ब्रिक्स सम्मेलन में मोदी के साथ होगी अहम बैठक