कानपुर: शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में हुए दवा व्यापारी विनीत मनोचा (60) हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि उनकी अपनी बहू का हाथ निकला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आर्थिक पाबंदियों और CCTV से थी नफरत जांच में सामने आया है कि मृतक विनीत मनोचा अपने बेटे और बहू की हर हरकत पर कड़ी नजर रखते थे। घर में लगे CCTV कैमरे और महीने का सीमित खर्च (बेटे को 35 हजार और बहू को 10-12 हजार) बहू को नागवार गुजर रहा था। इन्हीं पाबंदियों से तंग आकर उसने ससुर को रास्ते से हटाने का खौफनाक फैसला लिया।
6 लाख की सुपारी और कोडवर्ड का खेल साजिश को अंजाम देने के लिए बहू ने परिवार के पूर्व नौकर विशाल गौतम को 6 लाख रुपये की सुपारी दी। उसने पहले ही फ्लैट की दूसरी चाबी बनवा ली थी और गार्ड को यह झूठ बोला था कि शिवम नाम का शख्स गजरा देने आएगा। 6 सितंबर की रात जब बाकी परिवार बाहर था, तब आरोपी फ्लैट में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।
27 कॉल से खुला राज पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात शुरू की, तो हैरान रह गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने पर पता चला कि हत्या के दिन बहू और शूटर विशाल के बीच 27 बार बातचीत हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शूटरों ने पूछताछ में बहू के मास्टरमाइंड होने की बात कबूल ली।
वारदात के वक्त धोखेबाज गाने पर डांस सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस वक्त घर में उनके ससुर की हत्या की जा रही थी, आरोपी बहू एक पार्टी में शामिल थी। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में वह धोखेबाज गाने पर बेफिक्र होकर नाचती नजर आ रही है। पुलिस अब इस वीडियो की भी बारीकी से जांच कर रही है।
क्या पति भी था शामिल? पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या इस खूनी साजिश में आरोपी महिला का पति भी शामिल था। साक्ष्य मिलने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*#Kanpur #UttarPradesh
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 9, 2026
Viral Dance Video of Daughter-in-Law at the Time of Millionaire Father-in-Law s Murder in Kanpur
Daughter-in-law seen dancing with husband at a party before the murder
According to police, the daughter-in-law had left home after planning the father-in-law s… pic.twitter.com/PclEKrN9Cg
Amazon में नौकरी मिलते ही बेटे ने दिया पिता को मैसेज, जवाब पढ़कर इंटरनेट हुआ भावुक
ससुर की हत्या की खूनी साजिश : 6 लाख की सुपारी देकर धोखेबाज गाने पर थिरकती रही बहू
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सैन्य विमान: क्या पुतिन के भारत दौरे की है तैयारी?
रेगिस्तान में ना नदी, ना ढंग की बारिश; फिर भी सऊदी अरब 3 करोड़ आबादी तक कैसे पहुंचाता है मीठा पानी?
डेब्यू हो तो ऐसा! जॉर्डन हरमन ने पहले ही वनडे में बरपाया कहर, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाई सनसनी
बेवकूफ नहीं, दिमागी नक्सल हूं , चिदंबरम का पीएम मोदी के नाराज फूफा वाले तंज पर पलटवार
ट्रेन की बर्थ बनी डाइनिंग टेबल: सफर में परोसा गया चिकन-चावल, वीडियो देख भड़के लोग
अक्षय कुमार-सैफ की हैवान का जलवा, फर्स्ट रिव्यू में फिल्म को बताया गया मास एंटरटेनर
छठ और दिवाली पर घर जाना होगा आसान: रेलवे ने शुरू की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सौगात
BSP का बड़ा सियासी उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दिखाया बाहर का रास्ता, विपक्ष ने दी एंट्री की दावत