पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच जुबानी जंग का स्तर काफी तीखा हो गया है। हाल ही में चंडीगढ़ में एक बैठक के दौरान राघव चड्ढा ने अपनी ही पुरानी पार्टी पर कड़े प्रहार करते हुए उसे सीधे तौर पर एक्स गर्लफ्रेंड करार दिया है।
राघव चड्ढा ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार उनका नाम ले रही है और उनके बारे में सोच रही है। उन्होंने कहा, AAP का बर्ताव एक एक्स गर्लफ्रेंड जैसा है, जबकि बॉयफ्रेंड (राघव चड्ढा) कब का आगे बढ़ चुका है। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि उन्हें डर है कि कहीं पार्टी उनके चक्कर में अपनी नसें न काट ले। यह बयान SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के मुद्दे पर बार-बार उनका नाम लिए जाने के बाद आया है।
सिर्फ जुबानी हमले ही नहीं, राघव चड्ढा ने पंजाब में ड्रग्स की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि सूबे के शहरों और गांवों में चिट्ठा खुलेआम बिक रहा है और इसकी होम डिलीवरी तक हो रही है। उन्होंने कहा, नशा लेने वालों की लाइन राशन की लाइन जैसी दिखती है।
उन्होंने सरकार के विज्ञापनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ प्रचार करने से ड्रग्स की समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने तल्ख लहजे में पूछा कि बीते वर्षों में सरकार ने इस समस्या को रोकने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए?
राघव चड्ढा ने संगरूर के गुलजार सिंह आत्महत्या मामले का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि जो व्यक्ति अपने बेटे के नशे की लत से परेशान होकर सरकार से सवाल पूछ रहा था, उसका क्या कसूर था? चड्ढा का आरोप है कि पीड़ित को अपमानित किया गया, जिसके बाद उन्होंने मजबूर होकर सल्फास खा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब बीजेपी नेता पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे, तो प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
भाजपा की आगामी रणनीति साझा करते हुए राघव चड्ढा ने बताया कि 18 से 30 सितंबर तक नशा मुक्तसर यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे।
राघव चड्ढा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने भी तीखा पलटवार किया है। आप नेता अनुराग ढांडा ने चुनाव आयोग के दस्तावेजों का हवाला देते हुए राघव चड्ढा पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।
अनुराग ढांडा का दावा है कि राघव चड्ढा ने खुद 26 अगस्त को दिल्ली में अपना वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरा था, जो 2 सितंबर को अप्रूव हो गया। AAP ने सवाल उठाया कि जब राघव चड्ढा ने खुद दिल्ली में वोट बनवाया, तो वे 3 सितंबर को यह झूठ क्यों फैला रहे थे कि पंजाब सरकार ने उनका वोट कटवा दिया है? इस खुलासे ने पंजाब की सियासत में बहस का एक नया मोड़ पैदा कर दिया है।
*Raghav Chadha और BJP का पंजाब से नफ़रत और पंजाब को बदनाम करने का झूठ बेनकाब!
— AAP (@AamAadmiParty) September 10, 2026
चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक 26 अगस्त को Raghav Chadha ने दिल्ली में वोट बनवाने के लिए Form 6 दाखिल किया, और 2 सितंबर को उनका वोट अप्रूव होकर जुड़ गया।
लेकिन 3 सितंबर को Raghav Chadha छाती… pic.twitter.com/gn8ecSMWlN
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला ऑन कैमरा मोबाइल, वार्डन पर गंभीर आरोप
भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच पर मंडराया संकट: क्या ब्रिक्स समिट के चलते बदलेगा शेड्यूल?
ट्रंप का 5000 डॉलर वाला चुनावी दांव: क्या अमेरिका ने ली मध्य प्रदेश की लाडली बहना से प्रेरणा?
BRICS मेजबानी पर चिदंबरम के सवाल से सियासी घमासान, BJP ने कहा- कांग्रेस को सता रहा FOMO
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव संभव, 2 खिलाड़ी बाहर होने की कगार पर; जानें कौन है सेफ?
छठ और दिवाली पर घर जाना होगा आसान: रेलवे ने शुरू की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सौगात
नाक से एक साथ फूंकीं 8 बीड़ियां: वायरल स्टंट देख लोगों के उड़े होश
श्योपुर: 60 फीट ऊंचे पानी के टैंक पर चढ़ा सांड, 42 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता
चलती ट्रेन में पार्सल पहुंचाने का सुपर जुगाड़ , शख्स की सटीक टाइमिंग देख दंग रह जाएंगे आप
86 की उम्र में बदला येसुदास का लुक, अमेरिका में गूंजी गान गंधर्व की वही जादुई आवाज