एप्पल ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को पेश कर स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा दिया है। पासपोर्ट की तरह खुलने वाले इस प्रीमियम डिवाइस में लेटेस्ट तकनीक और शानदार परफॉर्मेंस का संगम देखने को मिलता है।
iPhone Duo में अंदर की तरफ 7.6 इंच का बड़ा Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले है, जिसे खास नैनो टेक्सचर फिनिश दिया गया है ताकि क्रीज (मोड़) दिखाई न दे और रिफ्लेक्शन कम हो। बाहर की तरफ 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले मौजूद है। फोन का डिजाइन इतना मजबूत है कि स्क्रीन और बॉडी पर Ceramic Shield Protection की लेयर दी गई है।
यह फोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई रंगों में उपलब्ध होगा। भारत में इसके स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतें काफी प्रीमियम हैं:
इस फोन में 2nm प्रोसेस पर बना नया A20 Pro चिपसेट लगा है। कंपनी का दावा है कि यह A19 Pro से 40% और A18 Pro से दोगुना अधिक शक्तिशाली है। इसमें 6-कोर CPU और 7-कोर GPU है, जो ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को 40% तक बेहतर बनाता है। साथ ही, 32-कोर डुअल न्यूरल इंजन इसे AI और मशीन लर्निंग के लिए बेहद तेज बनाता है।
फोन में विशेष रूप से कस्टमाइज्ड iOS 27 दिया गया है। इसमें Split View के साथ-साथ ऐप्स को पेयर करने की सुविधा है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। फोन को आधा फोल्ड करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे Standby Mode नाम दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP के दो रियर कैमरे (मेन और अल्ट्रा-वाइड) हैं, जो 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। बैटरी के मामले में, यह एक बार चार्ज करने पर इनर स्क्रीन पर 31 घंटे और कवर स्क्रीन पर 44 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। खास बात यह है कि मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे का वीडियो बैकअप मिल जाता है।
iPhone Duo में एप्पल ने फिजिकल सिम स्लॉट को हटाकर पूरी तरह eSIM पर शिफ्ट कर दिया है। कंपनी का कहना है कि सिम स्लॉट हटाने से मिली खाली जगह का इस्तेमाल बेहतर बैटरी क्षमता और स्लिम डिजाइन के लिए किया गया है। नेटवर्क के लिए इसमें नया Apple C2 मॉडेम दिया गया है जो 50% तेज कनेक्टिविटी देता है।
उपलब्धता: फोन के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
Apple officially enters the foldable market with the launch of the iPhone Duo. India pricing of Apple’s New Duo Foldable Phone:
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) September 9, 2026
256GB → ₹2,99,900
512GB → ₹3,24,900
1TB → ₹3,74,900
2TB → ₹4,49,900 pic.twitter.com/04tX1diHQt
बिग बॉस 20 में घमासान: आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच हाथापाई, एक-दूसरे को दी गालियां!
ईपीएफ निकासी के बदले नियम: अब बीमारी और शिक्षा के लिए पीएफ से पैसा निकालना हुआ और भी आसान
बसपा में बड़ा फेरबदल: 35 साल बाद अशोक सिद्धार्थ का संन्यास, क्या आकाश आनंद की होगी वापसी?
सोते कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, 25 सेकेंड की खौफनाक जंग के बाद शिकारी को भागना पड़ा
गरबा में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- सिर्फ धर्म के आधार पर भेदभाव ठीक नहीं
मधुबनी के स्कूल में डांसर के हाथ में पिस्तौल: जन्माष्टमी के जश्न के बीच मचा हड़कंप, सच्चाई आई सामने
पार्सल में निकला गोबर, कार से गायब हुए चारों पहिए: 9 सितंबर की 11 अजब-गजब खबरें
दिवाली पर राहत की उम्मीद: ट्रंप का बड़ा ऐलान, खुल सकता है तेल का रास्ता
# सत्य निकेतन हादसा: सरकारी ‘330’ एम्बुलेंस पर कैसे भारी पड़ गई निजी कंपनी की ‘9 मिनट’ वाली सेवा?
Amazon में नौकरी मिलते ही बेटे ने दिया पिता को मैसेज, जवाब पढ़कर इंटरनेट हुआ भावुक