सोनीपत: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में नाम आने के बाद से गैंगस्टर राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के परिवार पर संकट के बादल गहरा गए हैं। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की लगातार छापेमारी और धमकियों से परेशान भोलू की मां राजपति ने अब प्रशासन के सामने घुटने टेक दिए हैं।
चार साल से कोई संपर्क नहीं मंगलवार को शाहपुर में आयोजित सात गांवों की पंचायत में राजपति भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि उनका भोलू से पिछले चार साल से कोई वास्ता नहीं है। यहां तक कि जुलाई में पिता सुरेश की मौत पर भी वह मुखाग्नि देने नहीं आया। राजपति ने दावा किया कि उन्होंने 2021 में ही अखबार में विज्ञापन देकर भोलू को परिवार से बेदखल कर दिया था।
एनकाउंटर कर दो, पर घर न उजाड़ो मां ने प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की है कि अगर पुलिस को भोलू की तलाश है, तो वे उसे पकड़कर उसका एनकाउंटर कर दें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन, निर्दोष परिजन को लगातार प्रताड़ित न किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसटीएफ अधिकारी उन्हें जान से मारने और घर ढहाने की धमकी दे रहे हैं।
खौफ में गांव के 100 युवा यूपी एसटीएफ की छापेमारी के डर से गांव शाहपुर के करीब 100 युवा भूमिगत हो गए हैं। पंचायत में बताया गया कि निर्दोष युवाओं को डर है कि कहीं उन्हें भी किसी फर्जी मुकदमे में फंसाकर उठा न लिया जाए। राजपति का छोटा बेटा, जो उनकी एकमात्र सहारा था, वह भी डर के मारे घर छोड़कर कहीं चला गया है।
पंचायत का सख्त रुख पंचायत में सात गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जटवाड़ा के अशोक खत्री ने साफ किया कि गांव का कोई भी व्यक्ति अपराधियों का समर्थन नहीं करता है। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि जांच एजेंसियां पूछताछ करना चाहती हैं, तो वे दिन के समय आएं, पूरा गांव सहयोग करेगा। साथ ही, भोलू को संदेश दिया गया कि वह तत्काल सरेंडर कर दे।
गन कल्चर और नशे पर चिंता पंचायत में समाज में फैल रहे गन कल्चर और नशे को बढ़ावा देने वाले गानों पर गंभीर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का साहित्य और संगीत युवाओं को अपराध की राह पर धकेल रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। वहीं, चिराग के पिता ने स्पष्ट किया कि उनका बेटा कनाडा में है और हत्याकांड से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 8, 2026*
मैं शर्मिंदा हूं, कुछ नहीं कर पाई... : बिग बॉस 20 में मणिपुर के हालातों पर छलका मैरी कॉम का दर्द
तमिलनाडु विधानसभा में बवाल: सीएम विजय के जबड़े वाले इशारे पर गरमाई सियासत
संगरूर: मंत्री से सवाल पूछने वाले गुलजार ने की आत्महत्या, पंचायत के अपमान ने ली जान
बिग बॉस 20: दूसरे दिन ही घर में छिड़ा संग्राम, गाली-गलौज और नॉमिनेशन की आग से गर्म हुआ माहौल
डॉक्टर अपराधी नहीं हैं: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर भड़के FAIMA, वाटर कैनन के इस्तेमाल की कड़ी निंदा
जमीन के लिए दरिंदगी: पुणे में कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा
वडोदरा को ₹35,000 करोड़ की बड़ी सौगात, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत की रफ्तार होगी और तेज
मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका: लोकप्रियता रिकॉर्ड निचले स्तर पर, रिपब्लिकन की बढ़ी मुश्किलें
मां दुर्गा के 11 हाथ! विज्ञापन पर मचे सियासी बवाल के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगी माफी
UP Election 2027: योगी के नेतृत्व में BJP का 4C चक्रव्यूह, सत्ता के लिए बनाई अचूक रणनीति