वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में ₹35,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगी।
स्वच्छता से स्वागत की सराहना प्रधानमंत्री ने वडोदरा के नागरिकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने शहर में चलाए गए स्वच्छता से स्वागत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस सेवाभाव से नागरिकों ने पूरे शहर को स्वच्छ रखा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हर परिवार में स्वच्छता का वातावरण बनना विकास की एक बड़ी नींव है।
कनेक्टिविटी पर जोर: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का सपना पूरा पीएम मोदी ने टांडा रोड और वडोदरा के बीच मालगाड़ी और नई यात्री ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के पूरा होने को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।
उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कॉरिडोर का कॉन्सेप्ट 2004 में आया था और 2006 में कंपनी बनी, लेकिन 2014 तक फाइलें केवल एक टेबल से दूसरी टेबल तक ही घूमती रहीं। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर पिछले 12 वर्षों में देश के बदलते वर्क कल्चर का सबसे बड़ा प्रमाण है।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर क्या है? यह विशेष रूप से मालगाड़ियों (कंटेनर और कार्गो) की आवाजाही के लिए बनाई गई हाई-स्पीड और हाई-कैपेसिटी रेलवे लाइन है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक ट्रैक्स पर यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के कारण होने वाली भारी भीड़ को कम करना है, जिससे लॉजिस्टिक्स की लागत और समय दोनों में कमी आएगी।
युवाओं को AI-रेडी बनाने का आह्वान कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, भारत के युवाओं के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में काबिल होना अनिवार्य है।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि AI का इस्तेमाल केवल IT सेक्टर तक सीमित नहीं रहना चाहिए। युवा पीढ़ी इसका उपयोग खेती के नए समाधान, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर सकती है। उन्होंने युवाओं से रोबोटिक्स और स्टार्टअप्स की दिशा में नए प्रयोग करने को कहा।
#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the NaMo for Viksit Bharat event, Prime Minister Narendra Modi says, This is a celebration of growth and partnership involving colleagues working across diverse fields; everything is coming together here. I have come among you today to further… pic.twitter.com/udaE8gQAKt
— ANI (@ANI) September 8, 2026
दिल्ली बिल्डिंग हादसा: 7 मौतों के बाद मालिक-पत्नी जेल में, बेटे पर शिकंजा; HC ने MCD को घेरा
जयपुर: सड़क पर रील का जुनून, एंबुलेंस में जूझता रहा जिंदगी और मौत से मरीज
तेलंगाना विधानसभा में मातम: IAS अधिकारी के PS की अचानक मौत, मंत्री ने बचाने की तमाम कोशिशें कीं
बागेश्वर बाबा कौन हैं, मुझे नहीं पता : मछली खाने पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर घिरे, बंगाल में मचा बवाल
DRS पर ईशान किशन कन्फ्यूज, युवा वैभव सूर्यवंशी ने पलटा पासा; देखें वायरल वीडियो
WCL 2026: डेविड वॉर्नर संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान, रिकी पोंटिंग की नई भूमिका
दिल्ली यूनिवर्सिटी का हॉस्टल संकट : हजारों छात्र बेघर, क्या हादसों का इंतज़ार कर रहा प्रशासन?
राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में कैसे आया? 747वें वोटर को लेकर मचा घमासान
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: कांग्रेस सांसद ने संसद मार्ग थाने का खटखटाया दरवाजा, FIR की मांग
6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री: अमेरिका और 24 देशों के साथ मिलाया हाथ