मणिपुर पर व्यथित हुईं मैरी कॉम ‘बिग बॉस 20’ के घर में खेल और मनोरंजन के बीच एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने अपने गृह राज्य मणिपुर में जारी हिंसा और तनाव पर खुलकर बात की। कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान मैरी कॉम की आंखों में अपने राज्य के लिए बेबसी साफ झलक रही थी।
मैं कोई ताकतवर इंसान नहीं हूं मैरी कॉम ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा, मैंने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन मैं अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पा रही हूं। मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मणिपुर में इतना कुछ हो गया, लेकिन मैं बेबस हूं। मैं इतनी ताकतवर नहीं हूं कि वहां के लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ कर सकूं।
शांति और एकता की अपील मणिपुर की स्थिति पर बात करते हुए मैरी ने एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में कई जनजातियां रहती हैं और उन सभी के बीच शांति व भाईचारा होना चाहिए। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि जिस राज्य ने उन्हें संघर्ष करना सिखाया, वहां की मौजूदा स्थिति उन्हें अंदर से तोड़ रही है।
खेल में मैरी का शांत लेकिन मजबूत अंदाज घर के अंदर मैरी कॉम के बर्ताव की बात करें तो वह बेहद अनुशासित नजर आ रही हैं। पहले ही दिन से वह किचन और टीमवर्क में सक्रिय दिखीं। उनका शांत स्वभाव और बॉक्सिंग के प्रति उनका अनुशासन उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग खड़ा करता है। फैन्स उनके इस स्ट्रांग अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने भेजा खास संदेश बिग बॉस की प्रीमियर रात को प्रियंका चोपड़ा ने भी मैरी कॉम का समर्थन किया। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए मैरी को शुभकामनाएं दीं। प्रियंका ने कहा, मैरी, आप बस जैसी हैं वैसी ही रहिए। नॉकआउट पंच के लिए तैयार रहिए। गौरतलब है कि प्रियंका ने 2014 में मैरी कॉम की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाई थी।
Mary Kom opens up about the situation in Manipur, saying she feels helpless as she is not a powerful person and feels she has failed to do enough for her state. She said it feels embarrassing and shameful for her. #BiggBoss20 #BBTak pic.twitter.com/XbgQfKkvmf
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 7, 2026
छत की ढलान पर कपड़े सुखाने का खतरनाक जुगाड़, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें!
मां दुर्गा के 11 हाथ! विज्ञापन पर मचे सियासी बवाल के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगी माफी
हम बदला नहीं, न्याय चाहते हैं : दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की हत्या से दहला समुदाय
भारत-चीन संबंधों में नई उम्मीद: ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता
दिल्ली बिल्डिंग हादसा: 7 मौतों के बाद मालिक-पत्नी जेल में, बेटे पर शिकंजा; HC ने MCD को घेरा
बंगाली वही खाएंगे जो हमेशा खाते आए हैं , बागेश्वर बाबा के बयान पर डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP
वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो: 35 हजार करोड़ की सौगात और नाराज फूफा पर तंज
ट्रॉफी नहीं चाहिए, बस इंडिया को हरा दो : पाक कोच से फैंस की अजीब मांग, वीडियो वायरल
छोटी उम्र, बड़ा दिमाग: वैभव सूर्यवंशी की चालाकी से ईशान किशन ने पलटा मैच का रुख
महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश ने रचा इतिहास, 5000 लोगों ने एक साथ देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड