वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो: 35 हजार करोड़ की सौगात और नाराज फूफा पर तंज
News Image

गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य कार्यक्रम नमो फॉर विकसित भारत को संबोधित किया। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित इस मेगा शो में हजारों की संख्या में Gen-Z और आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

वडोदरा के विकास की सराहना पीएम मोदी ने शहरवासियों के उत्साह और स्वच्छता अभियान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं विकसित भारत की यात्रा को गति देने आया हूं। वडोदरा का सेवाभाव देखकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने वडोदरा को गतिशक्ति यूनिवर्सिटी और मेड इन इंडिया मिलिट्री एयरक्राफ्ट (C-295) का केंद्र बताते हुए इसकी उपलब्धियों को सराहा।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: विकास की नई जीवनरेखा प्रधानमंत्री ने 2,800 किमी लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को देश के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के लिए गेम-चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि पहले मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर होने से दोनों की गति धीमी थी। अब फ्रेट कॉरिडोर के कारण मालगाड़ियों की रफ्तार दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। प्रतिदिन 430 से ज्यादा मालगाड़ियां इस रूट पर चल रही हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना: फाइलें लटकती थी, हमने गति दी पुरानी सरकारों पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2004 में जिस प्रोजेक्ट की कल्पना हुई, वह 2014 तक सिर्फ फाइलों में उलझा रहा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, दुर्भाग्य देखिए, उन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ। फाइलें भटकती रहीं, लेकिन 2014 के बाद हमने काम को रफ्तार दी और आज यह पूरा हो गया है।

नाराज फूफा को मिला नया काम फ्रेट कॉरिडोर के फायदों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर मजाकिया लहजे में तंज कसा। उन्होंने कहा, मुंबई से वडोदरा के बीच चली डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन ने एक बार में 250 ट्रकों के बराबर सामान ढोया। अब ये नाराज फूफा चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा? उन्हें अब आलोचना का काम मिल गया है, वे यही करेंगे।

रेल का विस्तार और विकसित भारत का संकल्प पीएम ने कहा कि आज भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां दशकों तक कोई पहुंच नहीं थी। आदिवासी क्षेत्रों को रेल से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने विकसित भारत के विजन को दोहराते हुए कहा कि आज भारत की कनेक्टिविटी सुगम और तेज है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सीटें फुल हो गईं और 42 हजार लोग वेटिंग लिस्ट में थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिग बॉस 20: अरिश्फा के तेवर से सहमे घरवाले, कनिका मान के पावर कार्ड ने पलटा खेल

Story 1

वडोदरा में पीएम मोदी की रॉकस्टार एंट्री: आरी आरी और वी विल रॉक यू के मैशअप ने मचाया धमाल

Story 1

मां दुर्गा के 11 हाथ! विज्ञापन पर मचे सियासी बवाल के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगी माफी

Story 1

बंदूकें लहराते थे माफिया, जिस जमीन पर हाथ रख दें वो उनकी : सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला

Story 1

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज: कब, कहां और कैसे देखें रोमांचक मुकाबला? जानें प्रसारण की पूरी जानकारी

Story 1

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए जापान ने किया अपनी टीम का ऐलान, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे कमान

Story 1

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून का सियासी रण , क्या फिर दोहराएगी भाजपा अपना क्लीन स्वीप?

Story 1

उज्जैन के खड़े हनुमान : इंजीनियरों और मशीनों के आगे क्यों नहीं झुकी आस्था?

Story 1

रेल कॉरिडोर देख नाराज होंगे फूफाजी , वडोदरा से PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

Story 1

बंगाल की थाली पर पाखंडी वाले बयान से उबाल, BJP ने धीरेंद्र शास्त्री को दिया करारा जवाब