दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर हुई एक दर्दनाक इमारत ढहने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पीजी हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल हो रही यह इमारत चंद सेकंड में मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खड़ी इमारत अचानक भरभराकर गिरती है। बिल्डिंग गिरते ही चारों तरफ धूल का गुबार छा गया और इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
हादसे के बाद का मंजर बेहद खौफनाक था। मलबे के नीचे दबे हुए कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल फोन से बाहर मौजूद लोगों को कॉल कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। इन कॉल्स के बाद रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया और मलबे को हटाने का काम तेज कर दिया।
मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें, दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और सिविल डिफेंस के करीब 70 जवान तैनात हैं। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। डॉग स्क्वॉड के साथ रेस्क्यू टीम लगातार जीवित लोगों की तलाश कर रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों ने मलबे के नीचे दबे लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने का इंतजाम किया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति मलबे के नीचे जीवित है, तो उसे सांस लेने में दिक्कत न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत के भूतल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जो हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
CCTV footage captures the Satya Niketan building collapse pic.twitter.com/iYZbbZbPsF
— Bishwajeet Maurya (@bishwamaurya_) September 7, 2026
महिला एशिया कप 2026: सेमीफाइनल-1 में ही क्यों खेल रही है टीम इंडिया? जानिए टूर्नामेंट का पूरा गणित
रील के चक्कर में मौत से सामना: 30 फीट ऊपर से चट्टानों पर कूदा युवक, दोनों पैर चकनाचूर
सत्य निकेतन हादसा: आरोपी मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, गुरुग्राम के पड़ोसी ने खोले राज
मलबे से निकली DU की सियासत: डीयू चुनाव से पहले सत्य निकेतन हादसा बना बड़ा राजनीतिक अखाड़ा
सत्य निकेतन हादसा: मौत का आंकड़ा 7 पहुंचा, CM रेखा गुप्ता ने MCD के 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड
6 साल जेल में रहे, फिर भी नहीं सीख पाए मराठी; संजय दत्त के बयान पर मची चर्चा
मराठी बोलने पर संजय दत्त का अजीबोगरीब बयान, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग!
ईशान किशन के तूफानी 250 रन पर फिदा हुईं अदिति हुंडिया, खास नाम से पुकारकर जीता फैंस का दिल
डॉक्टर की अवधी सुनकर लोटपोट हुए अमिताभ बच्चन, कहा- मजा आई गवा भैया
किसी कीड़े ने नहीं, इस वजह से अस्पताल पहुंचे थे राजेश शर्मा; दो महीने बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी