जुलाई महीने में खबर आई थी कि मशहूर अभिनेता राजेश शर्मा को फिल्म के सेट पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब दो महीने बाद खुद राजेश शर्मा ने अपनी तबीयत को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया है और असल वजह बताई है।
फौजी के सेट पर नहीं हुई थी कोई घटना राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रभास की फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान उन्हें कोई कीड़ा नहीं काटा था। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह से झूठी खबर थी। सेट पर कुछ भी नहीं हुआ था। न तो प्रभास और न ही फिल्म की यूनिट इसके लिए जिम्मेदार है, वे सभी बहुत अच्छे लोग हैं।
डायबिटीज और संक्रमण ने बढ़ाई थी मुसीबत अपनी बीमारी का सच बताते हुए अभिनेता ने कहा कि कोलकाता लौटने के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी। उन्हें डायबिटीज की समस्या है और उनका ब्लड शुगर लेवल काफी अनियंत्रित हो गया था, जिसे उन्होंने शुरुआत में गंभीरता से नहीं लिया। उनके दाहिने पैर में लंबे समय से स्किन की समस्या थी, जो संक्रमण (इंफेक्शन) में बदल गई और स्थिति गंभीर हो गई।
दोस्त के पोस्ट से फैली थी गलतफहमी एक्टर की करीबी दोस्त और निर्देशक सुदीपा चटर्जी ने तब सोशल मीडिया पर कीड़े के काटने का दावा करते हुए पोस्ट किया था। इस पर राजेश ने कहा, वह मेरी अच्छी दोस्त है और मेरी चिंता में उसने वह पोस्ट किया था। लेकिन उसे घटना के बारे में गलत जानकारी मिली थी।
काम पर लौटने की तैयारी राजेश ने बताया कि अब उनका इलाज पूरा हो चुका है और वे पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक हफ्ते के भीतर वह फिर से शूटिंग के लिए काम पर लौट आएंगे।
आने वाली फिल्में राजेश शर्मा जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
*Very concerned to hear about my dear friend Rajesh’s health condition after an insect bite while shooting. Hope Mahadev blesses him with fast and complete recovery. Jaldi theek ho ja yaar, abhi saath baith ke bhot hansna hai. pic.twitter.com/n8yH6IYxKH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 9, 2026
#प्रलय के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का खूंखार लुक, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर तबाही तय!
मैरिटल रेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र का रुख साफ होने के बाद ही तय होगी सुनवाई की तारीख
नवाबों के शहर का दम: हवा की शुद्धता में लखनऊ नंबर-1, इंदौर और जबलपुर का भी जलवा
सत्य निकेतन हादसा: 30 घंटे बाद भी लापता है भाई, मलबे और सिस्टम की मार झेल रही बहन
विरोधियों का भी दिल जीत गए सीएम विजय: सदन में गिरे विपक्षी विधायक को खुद उठाया
भईया को सईयां बनाने वाले क्या जानेंगे जौहर का अर्थ? : स्वरा भास्कर पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो... बिग बॉस 20 के पहले ही दिन चाय पर मचा घमासान
नीम करोली बाबा और साई बाबा के बाद अब खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, आध्यात्मिक सिनेमा का नया दौर
संजय दत्त का मराठी बोलने से इनकार, मंत्री के सामने दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गया वीडियो
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO का वायरल वीडियो निकला फर्जी, जानिए क्या है पूरी सच्चाई