सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने बाजी मारते हुए देश के सबसे स्वच्छ हवा वाले शहरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।
लखनऊ ने कैसे किया कमाल? 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने शीर्ष स्थान पाया है। शहर ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई ठोस कदम उठाए, जिनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सार्वजनिक परिवहन में शामिल करना, सड़कों की मशीनीकृत सफाई और पुराने कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन प्रमुख है।
इंदौर और जबलपुर का भी दबदबा सबसे स्वच्छ शहरों की दौड़ में इंदौर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जबलपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, इस श्रेणी में दिल्ली 30वें और मुंबई 37वें स्थान पर रही, जो बड़े महानगरों के लिए चिंता का विषय है। चेन्नई, जमशेदपुर, कोटा, कोलकाता और मदुरै इस सूची में सबसे निचले पांच शहरों में रहे।
प्रदूषण के स्तर में बड़ी गिरावट भले ही लखनऊ ने शीर्ष पुरस्कार जीता हो, लेकिन शहर अभी भी 60 ug/m3 के मानक स्तर से थोड़ा पीछे है। हालांकि, सुधार की रफ्तार सराहनीय है। साल 2017-18 में जहां PM10 का स्तर 250 ug/m3 था, वह अब घटकर 137 ug/m3 पर आ गया है।
अन्य श्रेणियों के विजेता
रैंकिंग का आधार क्या है? शहरों की यह रैंकिंग हवा में PM10 के स्तर के अलावा कचरा प्रबंधन, सड़क की धूल पर नियंत्रण, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और औद्योगिक प्रदूषण कम करने के प्रयासों के आधार पर तय की गई है। पहली बार इस साल बेहतर प्रदर्शन करने वाले म्युनिसिपल वार्डों को भी सम्मानित किया गया।
क्या है NCAP का मिशन? नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) जनवरी 2019 में शुरू किया गया था। इसका लक्ष्य 2025-26 तक 130 प्रमुख शहरों में PM10 के स्तर को 40 प्रतिशत तक कम करना है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 130 में से 108 शहरों ने वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया है।
*#SwachhVayuDiwas2026 was observed at @moefcc today, with the 5th Swachh Vayu Sarvekshan Awards recognising cities and wards leading efforts towards cleaner air.
— MoEF&CC (@moefcc) September 7, 2026
The event also highlighted progress under NCAP, with 108 of 130 cities showing improvement in PM₁₀ levels, and saw… pic.twitter.com/jA4JRYAh5g
दलीप ट्रॉफी फाइनल: कुमार कुशाग्र का आतिशी शतक, ईशान किशन के साथ मिलकर मचाया तहलका
270 रनों का धमाका और ईशान किशन का बदलाव : टीम इंडिया से बाहर होने के बाद ऐसे बदली पूरी सोच
मैं मलबे में फंसा हूं, बैटरी खत्म हो रही : सत्य निकेतन हादसे के बीच मौत से लड़ता रहा छात्र
दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन का डबल धमाका , कप्तानी पारी से रचा इतिहास
सत्य निकेतन हादसा: आरोपी मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, गुरुग्राम के पड़ोसी ने खोले राज
दलीप ट्रॉफी फाइनल: नाबाद 250 रन बनाने के बाद आखिर क्यों पवेलियन लौटे ईशान किशन?
सत्य निकेतन हादसा: ढही इमारत, तो सवालों के घेरे में चुप्पी साधे बैठे पीएम मोदी
मराठी नहीं बोलने पर संजय दत्त ने मंत्री को दिया करारा जवाब, कहा- जेल में भी नहीं सीख पाया
नीम करोली बाबा और साई बाबा के बाद अब खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, आध्यात्मिक सिनेमा का नया दौर
मैदान से मिशन IAS तक: संजू सैमसन ने 1000 छात्रों के लिए खोला सपनों का दरवाजा