दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मलबे से एक और मजदूर का शव मिलने के बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनका इलाज पास के अस्पतालों में चल रहा है।
युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन घटनास्थल पर NDRF की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। मलबे में दबे संभावित लोगों की तलाश के लिए स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है। मलबे को सावधानीपूर्वक हटाने का काम जारी है ताकि अंदर फंसे किसी और व्यक्ति को बचाया जा सके। प्रशासन ने पूरी ताकत इसी कार्य में झोंक दी है।
CM का कड़ा एक्शन: 5 अधिकारी निलंबित हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद सोमवार को मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिराते हुए MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार चाहे इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी, किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुरानी इमारत के बेसमेंट में चल रही खुदाई के दौरान पिलर खिसकने से यह हादसा हुआ।
LG की हाई-लेवल बैठक और आगे की राह सत्य निकेतन हादसे की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज शाम एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता, DDA, MCD और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
इस बीच, फरार बिल्डिंग मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट में भी आज इस मामले पर सुनवाई होनी है, जिसमें प्रशासन की जवाबदेही पर कड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इलाके की अन्य खतरनाक इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
As per the directions of Chief Minister Rekha Gupta in the Satya Niketan incident. MCD Deputy Commissioner, Executive Engineer, Superintending Engineer, Assistant Engineer and Junior Engineer suspended: Delhi CMO https://t.co/uYywAzvP6L pic.twitter.com/wyxPF8JJHW
— ANI (@ANI) September 7, 2026
मां दुर्गा के 11 हाथ! बंगाल के सरकारी विज्ञापन ने छिड़ा सियासी घमासान
दिल्ली में खौफनाक मंजर: चंद सेकंड में मलबे में तब्दील हुई 5 मंजिला PG बिल्डिंग, 6 की मौत
UN का नया वर्ल्ड मैप: क्या बदल गई कश्मीर की स्थिति? भारत-पाकिस्तान में क्यों मचा है सियासी घमासान?
लहसुन-प्याज क्यों नहीं खाते जैन? मुनि सुधा सागरजी के जवाब पर इंटरनेट हुआ कायल
सड़क धंसी तो क्या हुआ? केशव मौर्या के अजीबोगरीब बयान पर सियासी घमासान
मोदी-योगी जी, मेरे पति को बचा लीजिए : मॉस्को में फंसे कानपुर के इंजीनियर की पत्नी ने लगाई गुहार
रील के चक्कर में मौत से सामना: 30 फीट ऊपर से चट्टानों पर कूदा युवक, दोनों पैर चकनाचूर
लाहौरी चूरन का सबूत तो दिखाओ... ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का AI प्रोपेगेंडा और हकीकत
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO का वायरल वीडियो निकला फर्जी, जानिए क्या है पूरी सच्चाई
मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका: 17,852 विद्यार्थियों को मिल रही धामी सरकार की छात्रवृत्ति