डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय पायल देवी ने शिवा दल पुल से उफनती चिनाब नदी में छलांग लगा दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।
अंतिम कॉल और पिता की लाचारी घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पायल ने पुल पर पहुंचने के बाद अपने पिता कृष्ण लाल को फोन किया। पिता घबराए हुए थे और लगातार पूछ रहे थे कि वह कहां है और क्या हुआ है। पिता के सवालों के जवाब में पायल ने शांत स्वर में कहा, यह मेरी जिंदगी है पापा, मेरा दिल यही कह रहा है कि मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए। बाय-बाय पापा।
राहगीरों ने बचाने की कोशिश की पुल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, पायल ने किसी परिचित की बाइक से उतरते ही पुल की रेलिंग की ओर दौड़ लगा दी थी। जैसे ही वह रेलिंग पर चढ़ी, वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। पायल ने चिल्लाकर सबको चेतावनी दी कि कोई मेरे पास न आए, वरना मैं कूद जाऊंगी। इसके तुरंत बाद उसने नदी में छलांग लगा दी।
मेले से लौटते समय हुआ क्या? पायल शनिवार सुबह गांव में लगे एक स्थानीय मेले में गई थी। दोपहर में उसने पिता को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह डॉक्टर को दिखाने जा रही है। क्लिनिक पर डॉक्टर न मिलने पर वह एक परिचित की बाइक से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसने बाइक रुकवाई।
सर्च ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। चिनाब नदी का बहाव काफी तेज है, जिसके कारण पायल की तलाश में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पुलिस कर रही है जांच पायल के इस आत्मघाती कदम के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एक हंसती-खेलती युवती को ऐसा कदम उठाने के लिए किस बात ने मजबूर किया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
*🟠 DEVELOPING: A 21-year-old woman remains missing after jumping from the Shiva Dal Bridge into the Chenab River in Jammu and Kashmir, India.
— Planet Report HQ (@PlanetReportHQ) September 6, 2026
Video shows bystanders desperately trying to stop Payal Devi before she enters the fast-moving river.
Her father told local media that… pic.twitter.com/9nWXgKd3d7
खेड़ों वतन पंजाब दीयां-2026 : पंजाब का महाकुंभ शुरू, 10 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दम
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी से थर्राया साउथ जोन, तिलक वर्मा के साथ हुई मजेदार नोकझोंक
SRCC में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: आलोचकों की तुलना नाराज फूफा से की
मिशन 2029 : नशे के खिलाफ अमित शाह का मास्टर प्लान , ड्रग्स के नेटवर्क का होगा खात्मा
नेपाल बाढ़ त्रासदी: मौत को मात देकर सुरंग से बाहर आए 3 लोग, 10 दिन तक अंधेरे में लड़ी जिंदगी की जंग
क्या वास्तव में निजीकरण हो रहा है? ISRO ने तोड़ी चुप्पी, बताई हकीकत
लंदन में मोहन भागवत का बड़ा संदेश: नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम है संघ की नींव
दलीप ट्रॉफी फाइनल: तिलक वर्मा और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी में तीखी झड़प, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप
हार बर्दाश्त नहीं, तो गिरी हरकत पर उतरे पाकिस्तानी: भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को कहा लड़का
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लो... : सत्य निकेतन में मलबे के नीचे दबी जिंदगी की चीखें