सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद पर बुलडोजर चलने के बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अवैध और साजिश करार दिया है।
चोरों की तरह सुबह 5 बजे तोड़ी गई मस्जिद ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में योगी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, सीएम योगी को इसका खामियाजा राजनीतिक और संवैधानिक दोनों स्तरों पर भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मस्जिद को सुबह 5:00 बजे चोरों की तरह गिराया और किसी को भी हाईकोर्ट जाने तक का मौका नहीं दिया गया।
कोर्ट जाने से डरती है सरकार ओवैसी ने दावा किया कि सहारनपुर की मस्जिद वक्फ की रजिस्टर्ड संपत्ति थी। उन्होंने बताया, यह मस्जिद कलेक्ट्रेट परिसर के बनने से पहले से मौजूद थी। एक मुस्लिम परिवार ने मंदिर और मस्जिद दोनों के लिए जमीन दान की थी, लेकिन सरकार ने सिर्फ मस्जिद को निशाना बनाया। ओवैसी का आरोप है कि योगी सरकार अदालत जाने से डरती है क्योंकि वहां उनका पक्ष बेनकाब हो जाएगा।
संविधान के खिलाफ है बीजेपी जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को भारत के संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार से नफरत है। उन्होंने दावा किया कि नए वक्फ कानून का भी इस मामले में पालन नहीं किया गया। ओवैसी ने केंद्र सरकार के नए वक्फ कानून को असंवैधानिक और खराब करार दिया।
UCC और बीजेपी पर साधा निशाना यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर अपनी बात रखते हुए ओवैसी ने कहा कि उत्तराखंड का UCC हिंदू परंपराओं को थोपने की एक कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार मुसलमानों की धार्मिक परंपराओं को खत्म करने के एजेंडे पर काम कर रही है और बुनियादी अधिकारों की अनदेखी कर रही है।
कांग्रेस में गए आसिम वकार पर तंज अपनी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता आसिम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर ओवैसी ने सादगी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, उन्हें 10 साल बाद हमारी पार्टी बी टीम याद आ रही है। हम दुआ करते हैं कि उन्हें कांग्रेस में मान-सम्मान मिले। लोग आते-जाते रहते हैं, पार्टी हमेशा बनी रहती है।
बता दें कि ओवैसी इन दिनों राजस्थान में होने वाले नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रचार के लिए जयपुर पहुंचे हैं, जहां से वे लगातार केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर हमलावर हैं।
*#WATCH | Jaipur, Rajasthan: On the Saharanpur mosque demolition controversy, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, ...When the mosque was constructed, a local Muslim family donated land for both the mosque and the temple. That mosque is a registered Waqf property and enjoys legal… pic.twitter.com/KH90BjC6ew
— ANI (@ANI) September 6, 2026
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाया माहौल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भड़के तिलक वर्मा, बीच-बचाव करने उतरे अंपायर
मेरे पिता के गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो… , पीएम मोदी के लिए स्मृति ईरानी का छलका दर्द
मिशन 2029 : नशे के खिलाफ अमित शाह का मास्टर प्लान , ड्रग्स के नेटवर्क का होगा खात्मा
फ्रूट फ्लाई के दिमाग का ब्लूप्रिंट तैयार: 1.6 लाख न्यूरॉन्स से खुलेगा अल्जाइमर और डिप्रेशन के इलाज का रास्ता
निशु आजाद के घर पर पथराव: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा की गुहार
पालघर: दही हांडी के घायलों को डिस्चार्ज कराने के लिए अस्पताल में गुंडागर्दी , डॉक्टरों को धमकाने और मारपीट का आरोप
शेर-ए-पंजाब टी20: मैदान पर उतरे शुभमन गिल, 21 गेंदों में जड़े 7 चौके और एक गगनचुंबी छक्का
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ढही 5 मंजिल की पीजी इमारत, मलबे में दबे छात्रों की गूंजती आवाजें
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: सत्य निकेतन में गिरी इमारत, मलबे में दबे छात्रों को बचाने की जंग जारी
और मिट गई चुल्ल... छलांग मारकर नाला पार करने चला था युवक, सीधे पानी में हुई लैंडिंग