चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने अपनी धाक जमा ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
शानदार शुरुआत और वैभव का जलवा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन को ओपनर्स ने धुंआधार शुरुआत दी। अभिमन्यु ईश्वरन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। वैभव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मात्र 37 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था।
ईशान किशन का कप्तानी शतक कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और जिम्मेदारी भरी पारी खेली। किशन ने 135 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। यह उनके करियर का 10वां फर्स्ट-क्लास शतक है।
मिडिल ऑर्डर की मजबूती ईशान का बखूबी साथ शिखर मोहन और कुमार कुशाग्र ने दिया। शिखर मोहन शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 85 रन के स्कोर पर वे चामा वी मिलिंद का शिकार बने। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरी ओर, अभिमन्यु ईश्वरन ने भी 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
साउथ जोन के लिए चुनौती पहले दिन साउद जोन के गेंदबाज कोई बड़ा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। 385 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा हो चुका है और दूसरे दिन ईस्ट जोन की नजरें 500 के पार पहुंचने पर होंगी। यदि साउथ जोन को मैच में वापसी करनी है, तो उन्हें दूसरे दिन की शुरुआत में ही ईशान और कुशाग्र की जोड़ी को तोड़ना होगा।
East Zone openers Vaibhav Sooryavanshi and Abhimanyu Easwaran put on a solid 100-run stand 👌
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
East Zone are 133/2 at lunch with Sudip Kumar Gharami and Shikhar Mohan at the crease!
Watch 🎥 snippets of the opening partnership 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk… pic.twitter.com/Pxt2beBWli
ISRO के निजीकरण पर घमासान: 9 कर्मचारी संगठनों ने मोदी सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: सोरेन परिवार का संकटमोचक और गांडेय का सारथी अब नहीं रहा
जर्मन पुलिस का अनोखा अंदाज: तलाशी के बाद खुद बैग पैक कर लौटाई मुस्कान
वैश्विक मंच पर गूंजा भारत का डिजिटल डंका: राघव चड्ढा ने बताया कैसे तकनीक से बदल रही आम आदमी की तकदीर
मिशन 2029 : नशे के खिलाफ अमित शाह का मास्टर प्लान , ड्रग्स के नेटवर्क का होगा खात्मा
फ्रूट फ्लाई के दिमाग का ब्लूप्रिंट तैयार: 1.6 लाख न्यूरॉन्स से खुलेगा अल्जाइमर और डिप्रेशन के इलाज का रास्ता
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ढही 5 मंजिल की पीजी इमारत, मलबे में दबे छात्रों की गूंजती आवाजें
बिट्टू तबाही : 21 साल का वह लड़का जिसने अकेले दम पर साफ कर दी पूरी नदी
ईशान किशन का विस्फोटक शतक : दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के गेंदबाजों की उधेड़ी धज्जियां
सिद्धारमैया की दो-टूक मांग: दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के लिए हो 75% आरक्षण