दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में रविवार का दिन काफी तनावपूर्ण रहा। साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच चल रहे इस खिताबी मुकाबले के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बात इतनी बढ़ गई कि अंपायरों को बीच-बचाव के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।
हंसी-मजाक से शुरू हुई तनातनी मैच की शुरुआत में माहौल सामान्य था। ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। 11वें ओवर के दौरान तिलक वर्मा ने वैभव को स्लेजिंग करने की कोशिश की। स्टंप माइक में तिलक को यह कहते हुए सुना गया, क्या है ये वाइस-कप्तान। शुरुआत में दोनों मुस्कुराते और बातचीत करते दिखे, जिससे लगा कि यह केवल माइंड गेम्स का हिस्सा है।
हाथपाई तक पहुंची नौबत धीरे-धीरे मामला गंभीर हो गया। तिलक वर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए वैभव की ओर कदम बढ़ाया और ऐसा इशारा किया जो मुक्का मारने जैसा प्रतीत हो रहा था। 15 वर्षीय वैभव ने भी पीछे न हटते हुए तुरंत पलटवार किया। माहौल गर्माता देख मैदानी अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग दिशाओं में भेजा, जिससे स्थिति को शांत किया जा सका।
क्या यह एक सोची-समझी रणनीति थी? विशेषज्ञों का मानना है कि यह तिलक वर्मा की एक सोची-समझी चाल थी। वैभव सूर्यवंशी 130 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे और मैच साउथ जोन के हाथों से फिसलता दिख रहा था। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा है कि तिलक ने श्रीलंका वाली स्लेजिंग टैक्टिस अपनाई ताकि युवा बल्लेबाज की एकाग्रता भंग की जा सके।
44 रन पर थमी वैभव की पारी इस घटना के बाद वैभव सूर्यवंशी दबाव में नजर आए। मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ शानदार शॉट खेलने के बावजूद, वह अपनी पारी को लंबी नहीं खींच सके। वैभव ने 37 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। हालांकि, वह आउट हो गए, लेकिन अपनी इस संक्षिप्त पारी में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा जरूर मनवाया।
तिलक वर्मा साउथ जोन के कप्तान है और उनको पता था कि बालक वैभव सूर्यवंशी को परेशान नहीं करोगे तो आउट नहीं होगा।
— Abanish Sinha (@abanish_Bihar) September 6, 2026
ऊपर से 130 से ज्यादा स्ट्राइक रेट।
दो घंटे में साउथ जोन से खेल निकल जाना था।
बस श्रीलंका वाला टैक्टिस अपनाया,भीड़ गया वैभव के साथ, तन्मयता भंग हुई और बेचारा वैभव आउट।…
मां दुर्गा और सरस्वती पर विवादित टिप्पणी: नीशू आजाद का पुराना पोस्ट वायरल, भड़के लोग
पीएम मोदी की तारीफ या भय का माहौल ? अभिषेक मनु सिंघवी ने खोल दी पोल
भागलपुर में पुलिस का एक्शन: तलवार से फायरिंग करने वाला और कट्टा लहराने वाला दहशतगर्द गिरफ्तार
नेहा बोरा का पटना बुलावा: क्या कॉकरोच गर्ल बिहार में फिर खड़ा करेंगी कोई बड़ा आंदोलन?
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: झामुमो को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन के करीबी मंत्री ने दुनिया को कहा अलविदा
खेड़ों वतन पंजाब दीयां-2026 : पंजाब का महाकुंभ शुरू, 10 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दम
ओडिशा में शिक्षा का महा-बदलाव: 45 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, सीएम माझी ने छात्रों को दी सोशल मीडिया से दूरी की सलाह
दलीप ट्रॉफी 2026: खिताबी जंग के बीच जानें विजेता को मिलेगी कितनी भारी-भरकम इनामी राशि?
राष्ट्र निर्माण के सारथियों का सम्मान: शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन करेगा श्रीवंश फाउंडेशन
एयर शो में मौत का मंजर: करतब दिखाते हुए गिरा F-4 फैंटम फाइटर जेट, दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत