राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में रविवार तड़के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात इलाके के स्थानीय विधायक कार्यालय के ठीक सामने दुर्गा मंदिर के पास हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मृतक पहले उन दो संदिग्धों के साथ सामान्य रूप से खड़ा था। कुछ ही पलों में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दोनों आरोपियों ने लकड़ी के लट्ठों और लाठियों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह पिटाई से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गार्ड को भी दी जान से मारने की धमकी घटना के प्रत्यक्षदर्शी और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड नंदलाल यादव ने बताया कि तड़के करीब चार बजे उन्होंने कुछ लोगों को बहस करते देखा। जब उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। डरे हुए गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के लिए पहचान बनी चुनौती न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, न तो मृतक की पहचान हो सकी है और न ही हमलावरों का कोई सुराग मिला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने की दिशा और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। हत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कालिंदी कुंज में भी हत्या का खुलासा दिल्ली में हत्या की एक अन्य घटना में पुलिस ने कालिंदी कुंज क्षेत्र में 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या के आरोप में उसके 64 वर्षीय पिता और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। हसन का शव 22 अगस्त को एक कंटेनर में मिला था। पूछताछ में पिता ने स्वीकार किया कि बेटे को सिज़ोफ्रेनिया की बीमारी थी, जिसके चलते उन्होंने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में बारीकी से जांच कर रही है।
#WATCH | Delhi: An eyewitness, security guard Nandlal Yadav, says, I had seen some people at 4 AM... those people were even threatening to kill me. There were two of them... https://t.co/OSE16agd4e pic.twitter.com/ajUx7rUiny
— ANI (@ANI) September 6, 2026
मलबे के नीचे 11 दिन जिंदगी की जंग: जिसे परिवार ने मान लिया था मृत, वह वापस लौटीं!
हेमंत सोरेन के संकटमोचक सुदिव्य सोनू का निधन: राजनीतिक गलियारों में पसरा सन्नाटा
महिला एशिया कप: शेफाली को आउट कर सरेआम बदतमीजी कर बैठीं पाकिस्तानी कप्तान, वीडियो वायरल
मेरे पिता के गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो… , पीएम मोदी के लिए स्मृति ईरानी का छलका दर्द
सहारनपुर: अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद जमीन से निकला प्राचीन कुआं, मची खलबली
भावनगर: क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के दौरान आरोपी पर बरसे 100 डंडे, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
‘जवाब नहीं मिला, बस बाहर कर दिया...’ सुरेश रैना का छलका दर्द, क्या विराट कोहली की कप्तानी पर साधा निशाना?
प्रसिद्धि या अंधभक्ति: टाइगर श्रॉफ के पैर छूने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सत्य निकेतन में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे से आ रही बच्चों की चीखें
एयर शो में मौत का मंजर: करतब दिखाते हुए गिरा F-4 फैंटम फाइटर जेट, दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत