ऐतिहासिक शताब्दी समारोह दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं। 5 सितंबर 2026 को आयोजित इस ऐतिहासिक शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कॉलेज की शुरुआत 1926 में हुई थी और आज यह संस्थान कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमा चुका है।
13 साल बाद कॉलेज परिसर में पीएम प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बेहद खास रहा क्योंकि वह पूरे 13 साल बाद इस कॉलेज में पहुंचे थे। इससे पहले 2013 में, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने यहां शिरकत की थी। इस बार पीएम मोदी एक आम यात्री की तरह दिल्ली मेट्रो से सफर करते हुए कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों और अन्य यात्रियों के साथ संवाद भी किया।
SRCC का नाम ही काफी है छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भी डीयू के किसी भी कॉलेज की तुलना में SRCC का नाम लेना गर्व की बात है। उन्होंने छात्रों की तारीफ करते हुए कहा, यहां के एलुमनाई OG (ओरिजिनल गेम-चेंजर) हैं। दुनिया भर में फैले इन पूर्व छात्रों ने न केवल कॉलेज का नाम रौशन किया है, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान भी बनाई है।
शिक्षक दिवस पर दोहरी खुशी यह समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी योगेश सिंह के संबोधन से हुई, जिन्होंने पीएम मोदी के विजन की सराहना की। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किसी संस्थान को 100 सालों तक उसी प्रतिष्ठा के साथ बरकरार रखना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के योगदान को सलाम किया।
अविस्मरणीय पल इस कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी चर्चा का विषय बना, जिसमें पीएम मोदी के सामने एक शिक्षिका का उत्साह और घबराहट साफ दिखी। जब पीएम के व्यक्तित्व के प्रभाव में उनकी जुबान लड़खड़ाई, तो पूरे हॉल में ठहाके गूंज उठे। इस यादगार पल के साथ ही SRCC का यह शताब्दी समारोह शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक मिल का पत्थर बन गया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi participates in the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce (SRCC)
— ANI (@ANI) September 5, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/SYTeGsypz8
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; यूपी में बढ़ा तनाव
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: इकरा हसन का तीखा हमला, कहा- आतंकी को भी मौका मिलता है, हमें रात भर का समय भी नहीं दिया
गुड्डू पंडित-अर्चना पांडा का वायरल वीडियो: पहले जमीन पर गिरीं, फिर हाथ में झाड़ू लेकर टूट पड़ीं!
दिल्ली में आफत की बारिश: 200 उड़ानें लेट और सड़कों पर लगा जाम, घर से निकलने से पहले ये जरूर पढ़ें
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर घमासान: थाने पहुंचा हिंदू रक्षा दल, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
न्यू फरक्का में बहाल हुआ रेल मार्ग: पटरी पर मालगाड़ी दौड़ते ही गूंजी तालियां, नारियल फोड़कर की गई शुरुआत
सहारनपुर में मस्जिद पर चला बाबा का बुलडोजर : क्या 2027 के चुनाव में यह बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा?
मौत का LIVE वीडियो: दो कारों के बीच कुचला ई-स्कूटर, 15 साल के छात्र की दर्दनाक मौत
नेपाल के दार्चुला में भारी भूस्खलन: चमेलिया नदी में मलबे के ढेर से बढ़ी बाढ़ की आशंका
RSS के बंगाल शिक्षा मिशन पर संजय राउत का तंज: पूछा- शिक्षक क्या अमेरिका-इंग्लैंड से लाएंगे?