सहारनपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह भारी तनाव के बीच एक मस्जिद को ढहा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने इस ढांचे को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित घोषित किया था। मस्जिद कमेटी की अपील खारिज होने के बाद, जिला प्रशासन, पुलिस और भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में बुलडोजर का इस्तेमाल कर इसे गिराने की कार्रवाई पूरी की गई।
छावनी में बदला इलाका, सुरक्षा के कड़े इंतजाम कार्यवाही के मद्देनजर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई है। उन्होंने कहा, मस्जिद सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी थी। हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए हैं।
सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट इस घटनाक्रम के बढ़ने की आहट मिलते ही शुक्रवार रात से ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई थी। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन शुक्रवार को सहारनपुर जाने की तैयारी में थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर लिया। उनकी मां और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने इस सरकारी कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बताया काला दिन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस घटना को सहारनपुर के लिए काला दिन करार दिया है। मसूद ने दावा किया कि यह मस्जिद 1911 से पहले की है और इसका मालिकाना हक निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यवाही में वक्फ बोर्ड को पक्षकार नहीं बनाया गया और जनता को घरों में कैद कर यह विध्वंस किया गया।
विपक्ष और प्रशासन आमने-सामने इमरान मसूद ने चेतावनी दी है कि वे इस लड़ाई को कानूनी दायरे में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन न समझे कि मस्जिद गिराकर उन्होंने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं, प्रशासन का रुख सख्त है और उनका कहना है कि अदालत के आदेशों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
*#WATCH | Uttar Pradesh: An illegal mosque, constructed within the Collectorate premises in Saharanpur, being demolished in the presence of SDM, City Magistrate and Police Force. The Court of City Magistrate had declared the mosque illegal last month and issued an order for its… pic.twitter.com/rFTnPxzWoe
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2026
अंधेरे को हराकर बच्चों की जिंदगी में उजाला भर रहे नेत्रहीन शिक्षक दुर्गेश
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बुलडोजर एक्शन: मस्जिद ढहाई गई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें: बड़ा भाई बताने वाले चिराग पासवान ने ही दर्ज कराई शिकायत
जंतर-मंतर पर पुलिस की बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने जताई गहरी चिंता
स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा: बुलंदशहर से हिरासत में, POCSO एक्ट के तहत नया केस दर्ज
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो वायरल: कांग्रेस नेत्री को बाल पकड़कर घसीटा, जमकर हुई मारपीट
दिल्ली एयरपोर्ट या स्विमिंग पूल? भारी बारिश में जलमग्न हुआ देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया : स्वतंत्र भारद्वाज पर भड़के चिराग पासवान, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: आज भारी बारिश का येलो अलर्ट , संभलकर निकलें बाहर
बिग बॉस 20: काउबॉय अवतार में सलमान खान का धमाका, सेट से लीक हुई तस्वीरें