सहारनपुर जिला प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में बनी एक मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विवादित ढांचे पर चला बुलडोजर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी यह मस्जिद करीब 70 साल पुरानी बताई जा रही है, जिसे लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने इसे सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण घोषित किया था। मस्जिद कमेटी ने इस आदेश के खिलाफ अपील भी की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
प्रशासन की बड़ी तैयारी और घेराबंदी मस्जिद को ढहाने के लिए प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती। सुरक्षा के मद्देनजर PAC की 5 कंपनियां और RRF की एक कंपनी तैनात की गई थी। अधिकारियों ने दावा किया है कि मस्जिद कमेटी को पहले ही नोटिस भेजकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
सांसद इकरा हसन नजरबंद इस कार्रवाई का विरोध करने की तैयारी कर रहीं कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। सांसद ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जनता के मुद्दों पर अधिकारियों से मिलना भी अब अपराध बन गया है।
सोशल मीडिया पर सख्ती प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल के साथ स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
*सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में बनी 70 साल पुरानी अवैध मस्जिद गिराई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने मस्जिद को अवैध बताया था।
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 5, 2026
कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद पर बुलडोज़र चल रहा था। pic.twitter.com/5wAYWy6d42
दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: आज भारी बारिश का येलो अलर्ट , संभलकर निकलें बाहर
एशियन गेम्स 2026: रसीख सलाम की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री, नेट बॉलर के रूप में मिली बड़ी जिम्मेदारी
250 करोड़ प्रति किमी वाली टनल बनी तालाब, फंसे कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निकाली भड़ास
ओडिशा में ब्लैक फ्राइडे: नर्सिंग हॉस्टल में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, कोयला यार्ड में भी धधकीं लपटें
ISRO का नॉटी बॉय अब चीन-पाक की हर हरकत पर रखेगा नज़र: EOS-05 है भारत का नया गेमचेंजर
ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में दिखी शिया-सुन्नी एकता की अनूठी तस्वीर
पश्चिमी यूपी में क्या फिर बदलेगा चौधरी परिवार का सियासी समीकरण? स्वाभिमान रैली के गहरे मायने
शिक्षक दिवस पर कफन यात्रा : 40 साल से वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
टैरिफ वॉर पर बेल्जियम PM का तीखा प्रहार, बिना नाम लिए ट्रंप की नीतियों को बताया अराजक
केरल सड़क हादसा: हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत