पटना: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान एक छात्रा के पिता के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम घसीटे जाने के बाद उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
पॉडकास्ट में खुला कबूलनामा विवाद की शुरुआत तब हुई जब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में खुलेआम मारपीट की बात स्वीकार की। उसने दावा किया कि उसने छात्रा के पिता संजय कुमार आजाद के सिर पर हमला किया था। इस दौरान उसने चिराग पासवान, कपिल मिश्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों का नाम लेते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया और उनका समर्थन होने का दावा किया।
चिराग का पलटवार: मैं उसे नहीं जानता पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने इन दावों को सिरे से खारिज किया। चिराग ने स्पष्ट कहा, मैं स्वतंत्र भारद्वाज को व्यक्तिगत तौर पर बिल्कुल नहीं जानता। सार्वजनिक जीवन में लोग तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह मेरे करीबी हैं। उसने मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया है।
कानून से ऊपर कोई नहीं केंद्रीय मंत्री ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि किसी को इतनी बुरी तरह पीटना कि जान पर बन आए, यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। चिराग ने कहा, अगर ऐसी स्वीकारोक्ति के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है, तो यह देश के सामने गलत उदाहरण पेश करेगा। कानून का मजाक उड़ाने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
पीड़ित परिवार को मिला आश्वासन चिराग पासवान ने पीड़ित नीशू आजाद के पिता संजय कुमार और उनके परिवार के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चिराग ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी पर लगे आरोपी को बचाने के तमाम आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई: बुलंदशहर से हिरासत में आरोपी लगातार बढ़ते दबाव और प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई। संसद भवन थाने के बाहर हंगामे और विरोध के बाद, पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
*#WATCH | Patna, Bihar: On the case related to CJP activist Nishu Azad, Union Minister Chirag Paswan says, The incident is extremely serious. The way one individual is openly admitting to having beaten someone so severely that it could potentially have resulted in their… pic.twitter.com/1VNnoNtAcq
— ANI (@ANI) September 4, 2026
उत्तराखंड के किसानों के लिए डिजिटल क्रांति: अब AI बताएगा आपकी फसल की बीमारी, CM धामी ने लॉन्च किया खास ऐप
क्या वैभव सूर्यवंशी बनेंगे नए सचिन ? BCCI की खास प्लानिंग का हुआ खुलासा
ममता पर बरसे मिथुन: अत्याचार के दावों पर पूर्व CM को घेरा, बोले- ये बातें आपको शोभा नहीं देतीं
अब जब प्रेम पत्र मिल ही गया, तो षड्यंत्र का पर्दाफाश तो होगा ही: IAS रिंकू सिंह राही का तीखा पलटवार
न्यू हैम्पशायर में दहशत: रहस्यमयी जानवर का इंसानों पर हमला, CCTV वीडियो ने बढ़ाई चिंता
नेपाल त्रासदी: 275 भारतीय अभी भी लापता, बचाव कार्य के बीच विदेश मंत्रालय ने दी ताजा जानकारी
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: पार्किंग के दौरान पोल से टकराई इंडिगो फ्लाइट, 200 यात्रियों की बची जान
ड्रग्स के नशे में था एयर इंडिया का पायलट, 300 फीट नीचे गिरा विमान; नौकरी से निकाला गया
मुंबई में दहला गोरेगांव: मेट्रो स्टेशन के नीचे धू-धू कर जली बस, मची अफरा-तफरी
स्मृति मंधाना का नया कीर्तिमान: महिला क्रिकेट में बन गईं दुनिया की सबसे सफल बल्लेबाज