मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर आरे मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे खड़ी एक लक्जरी बस आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
खाल बस होने से टला बड़ा हादसा गनीमत यह रही कि घटना के वक्त बस पूरी तरह खाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में तकनीकी खराबी आने के बाद ड्राइवर जैसे ही नीचे उतरा, वैसे ही बस के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। ड्राइवर के समय रहते बाहर निकलने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप, सेवाएं प्रभावित बस से उठ रहा धुएं का गुबार इतना घना था कि वह देखते ही देखते गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के अंदर तक भर गया। स्टेशन परिसर में धुआं भरने और यात्रियों के दम घुटने की शिकायतों के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को तुरंत अलर्ट जारी करना पड़ा। यात्रियों को स्टेशन खाली करने के निर्देश दिए गए और एहतियात के तौर पर मेट्रो ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।
दमकल विभाग की कार्रवाई जारी घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्टेशन से धुएं की निकासी पूरी तरह नहीं हो जाती और स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक ट्रेनों के रुकने पर रोक बरकरार रहेगी।
सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बस में धमाका कैसे हुआ और आग लगने के सही कारण क्या थे।
Reportedly, an inter-city bus caught fire near Aarey Metro Station in Goregaon East on the Western Express Highway. The reason for the fire is still unclear. Several people in the area reportedly heard a blast, though the blast is yet to be confirmed.#WEH #Goregaon https://t.co/7FQNiLYeDt pic.twitter.com/RqrxO9YjQL
— Praful (@PrafulP87839570) September 4, 2026
संसद मार्ग थाने पर कॉकरोच पार्टी का हल्ला बोल: वायरल वीडियो के बाद पुलिस के खिलाफ मोर्चा
मंत्री के स्वागत में हाथ की सफाई : JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का ऐलान: ब्रूक संभालेंगे कमान, नए चेहरों को मिला मौका
बंगाल में हिंदुत्व की हुंकार: धीरेंद्र शास्त्री की तीन बड़ी मांगें और शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान
नौटंकी छोड़ें और कानून पर भरोसा रखें : ममता बनर्जी की चेतावनी पर भड़के गिरिराज सिंह
मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया : स्वतंत्र भारद्वाज पर भड़के चिराग पासवान, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
एक फ्लैट, तीन किचन: रूममेट्स का अनोखा डिपार्टमेंटल स्टोर , वीडियो देख दंग रह गए लोग
12,000 किमी का महाऑपरेशन: समझौते के बहाने दिल्ली बुलाकर गुड्डू बादशाह का कत्ल, 5 राज्यों से दबोचे गए 8 खूंखार
क्या मोदी सरकार दे रही है 3 महीने का फ्री रिचार्ज? जानें वायरल दावे का सच
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का क्रूर चेहरा: पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल