बंगाल में हिंदुत्व की हुंकार: धीरेंद्र शास्त्री की तीन बड़ी मांगें और शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान
News Image

हावड़ा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार पश्चिम बंगाल में हनुमंत कथा करने पहुंचे। हावड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच से उन्होंने तीन बड़ी मांगें रखीं, जिसने राज्य की सियासी फिजाओं में हलचल मचा दी है।

शास्त्री की तीन मांगें पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कहा कि पहली मांग गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की है। दूसरी मांग गोमाता को राजमाता का दर्जा देने की है। तीसरी और सबसे अहम बात यह कही कि अब काली पूजा के दौरान होने वाले दंगे पूरी तरह बंद होने चाहिए और राज्य में हर-हर गंगे का उद्घोष होना चाहिए।

शुभेंदु अधिकारी का आमंत्रण इस कार्यक्रम में पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने बाबा के सामने बंगाल में बागेश्वर धाम का एक केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा। अधिकारी ने कहा, यह संतों और आध्यात्मिक जागृति की भूमि है। पिछली सरकार ने तुष्टिकरण में इसे बर्बाद कर दिया, हम इसकी गरिमा बहाल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सनातनी सरकार पर शास्त्री का जोर वर्तमान सरकार को सनातनी सरकार बताते हुए पंडित शास्त्री ने कहा कि अब प्रदेश की जनता की निगाहें सरकार पर हैं, इसलिए जनता की भावनाओं का सम्मान करना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा, मैं साधु हूं, नेता नहीं। मैं उन्हें भी कथा में आने का निमंत्रण देता हूं। राम, कृष्ण और काली सबके हैं, हमारा उद्देश्य बस यही संदेश देना है।

हिंदू राष्ट्र और युवाओं का भविष्य हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर बाबा ने दोटूक शब्दों में कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है, बस वैचारिक घोषणा बाकी है। युवाओं को लेकर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेज तो भाग रही है, लेकिन उसे दिशा का पता नहीं है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षा संस्थानों से अपील की कि बच्चों को राम प्रेमी और राष्ट्र प्रेमी बनाने के लिए संस्कार दें, ताकि वे सड़कों पर भटकने के बजाय शिक्षण संस्थानों में जाकर देश का नाम रोशन करें।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यूरोप को पीएम मोदी की चेतावनी समझ आई: क्या अब सच का सामना कर पाएगा यूक्रेन?

Story 1

बीसीसीआई का कड़ा प्रहार: उम्र में धोखाधड़ी करने वाले 65 खिलाड़ियों पर लगा बैन

Story 1

थिएटर में नंगे पांव हनुमान अंश देख रहे मुस्लिम शख्स का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- यही है असली भारत

Story 1

दिल्ली एयरपोर्ट बना तालाब : आधे घंटे की बारिश ने खोली दावों की पोल, यात्रियों को करना पड़ा वॉटर एडवेंचर

Story 1

संसद मार्ग थाने पर कॉकरोच पार्टी का हल्ला बोल: वायरल वीडियो के बाद पुलिस के खिलाफ मोर्चा

Story 1

340 टन की महाकाय मशीन का सफर: रास्ते में हटे तार, कटे पेड़ और बदली गई सड़कें

Story 1

दिल्ली एयरपोर्ट या स्विमिंग पूल? भारी बारिश में जलमग्न हुआ देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

Story 1

खान सरनेम देखते ही और बढ़ा दी बर्बरता : दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस की कथित मारपीट पर मचा घमासान

Story 1

क्रिकेट का Age Scam एक्सपोज्ड: बंगाल के 60 से ज्यादा खिलाड़ियों और स्टार्स की खुली पोल

Story 1

मंत्री का स्वागत पड़ा महंगा: भीड़ में नेताजी के गले से उड़ी 7 लाख की सोने की चेन