नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। महज 10 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली इस फिल्म की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है।
वायरल वीडियो में क्या है? इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति सिनेमा हॉल के अंदर फिल्म का आनंद लेते नजर आ रहा है। सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने इस शख्स ने अपनी चप्पलें बाहर उतार दी हैं और वह पूरी श्रद्धा के साथ फिल्म देख रहे हैं। धार्मिक सद्भाव की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
यूजर्स ने की तारीफ वीडियो पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, राजनीतिक नफरत भी इस शख्स के दिल को मैला नहीं कर सकी। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, यही राजनीति से परे हमारा खूबसूरत और असली भारत है। कई लोगों ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया।
क्या है हनुमान अंश की कहानी? विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म लक्ष्मण दास नाम के एक लड़के की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अपनी मां को खोने के बाद वह ईश्वर की तलाश में भटकते हुए महान संत नीम करोली बाबा के रूप में प्रतिष्ठित होता है। यह फिल्म प्रेम, दया और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती है।
बॉक्स ऑफिस का सप्राइज पैकेज हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर किसी चमत्कार से कम नहीं है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बहुत ही धीमी शुरुआत की थी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ यानी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
महज 10 लाख से शुरुआत करने के बाद, तीसरे हफ्ते तक आते-आते इस फिल्म का कुल कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में शोभिनव सत्य और चंदन आनंद की अदाकारी को काफी सराहा जा रहा है।
You watched or not ? pic.twitter.com/m99ePJffK2
— Bhagavad Gita 🪷 (@Geetashloks) September 2, 2026
हाईवे की गंदगी बताएगी आपकी किस्मत: गंदे टॉयलेट की फोटो खींचें और पाएं ₹1000 का सीधा फायदा
चलती ट्रेन की बर्थ पर जलाया दीया, रेलवे ने की सख्त कार्रवाई: यात्री को बीच सफर में उतारा
क्या ईरान के खिलाफ किसी बड़े हमले की तैयारी में है अमेरिका? अरब सागर में बदली बिसात
बिग बॉस 20 हाउस: कार्निवल थीम और सीक्रेट कमरों से लैस है इस बार का घर, देखें इनसाइड तस्वीरें
मिर्जापुर द मूवी का जलवा: कालीन भैया की वापसी ने सिनेमाघरों में मचाया भौकाल, जानिए फैंस और क्रिटिक्स का फर्स्ट रिएक्शन
हनुमान अंश के भजन की गूँज: रातों-रात स्टार बने दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी, जानें किसे दिया सफलता का श्रेय
रवींद्र जडेजा की सोशल मीडिया पर वापसी: नई प्रोफाइल फोटो में माही , पहली पोस्ट में राजस्थान कनेक्शन
दासुन शनाका का तूफानी शतक: 39 गेंदों में रचा इतिहास, सीपीएल में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान
क्या वैभव सूर्यवंशी बनेंगे नए सचिन ? BCCI की खास प्लानिंग का हुआ खुलासा