कोलकाता: पद्म भूषण से सम्मानित दिग्गज अभिनेता और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान मिथुन ने ममता के उन दावों पर सवाल उठाया, जिनमें उन्होंने खुद पर अत्याचार होने की बात कही थी।
आपने क्या सहा? मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी के बयानों पर तंज कसते हुए कहा, क्या उनके मुंह से ये बातें अच्छी लगती हैं कि उन पर अत्याचार हो रहा है? मैं बस इतना ही कह रहा हूं कि हमने भी ये सब सहा है। मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन उनके स्तर के नेता के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।
सांस्कृतिक सलाहकार के तौर पर नई पारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार (Cultural Advisor) नियुक्त किया है। इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के बाद मिथुन ने कहा, हम बंगाल के खोए हुए गौरव को वापस लाने की कोशिश करेंगे। हमारा लक्ष्य पूरे भारत को बंगाल की ओर आकर्षित करना है।
फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा प्रोत्साहन मिथुन ने बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने राज्य में फिल्म प्रोडक्शन पर 30 प्रतिशत सब्सिडी की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वीकार कर लिया है। मिथुन ने देशभर के फिल्म निर्माताओं को आमंत्रित करते हुए कहा, बंगाल आइए, यहां की वादियों और समुद्र का आनंद लें और शूटिंग करें।
उत्तर कुमार फिल्म सेंटर का शिलान्यास मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में उत्तर कुमार फिल्म सेंटर का शिलान्यास किया। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सेंटर राज्य के सांस्कृतिक परिदृश्य को बदलने का काम करेगा।
हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि इस फिल्म सेंटर के डिजाइन और संचालन में सरकार कोई दखल नहीं देगी। उन्होंने कहा, जो लोग इस क्षेत्र के एक्सपर्ट हैं, उन्हें पूरी आजादी मिलनी चाहिए। हमारा काम केवल उनका सहयोग करना है, उन पर नियंत्रण करना नहीं।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal | On being appointed as the Cultural Advisor to the West Bengal government, BJP leader and Actor Mithun Chakraborty says, “We will try to bring back what we have lost; we are offering a 30% subsidy and inviting everyone across India to come to… pic.twitter.com/OVgrpRdE6k
— ANI (@ANI) September 4, 2026
कुशवाहा, पंडित, राजपूत, पासवान... आप जाति में उलझे और नेता बच्चों के भविष्य में
मिर्जापुर द मूवी रिव्यु: क्या सिनेमाघरों में भी चला कालीन भैया और मुन्ना भैया का जादू?
ट्रेन में समोसा खाने वाले हो जाएं सावधान: कानपुर की सड़ांध वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश
नेपाल बाढ़: मौत के मुहाने से 9 दिन बाद जिंदा निकले 2 कर्मचारी, सुरंग में गूंजी उम्मीद की आवाज
स्वतंत्र भारद्वाज का कबूलनामा: निशु आजाद के पिता पर हमले के बाद संसद मार्ग थाने पहुंची CJP, भारी पुलिस बल तैनात
मिर्जापुर द मूवी रिव्यु: थिएटर्स में लौटा मुन्ना भैया का भौकाल, क्या यह फिल्म सुपरहिट है?
दासुन शनाका का तूफानी शतक: 39 गेंदों में रचा इतिहास, सीपीएल में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने EOS-05 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया, जानें क्या है इसकी खासियत
स्टीयरिंग को चूमा, टायरों को नमन: रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर फूट-फूटकर रोया ड्राइवर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: राज्यपाल और सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, कहा- समरसता और धर्म के पथ पर चलें