मालदा: न्यू फरक्का में 80 फीट लंबा रेलवे ट्रैक धंसने के बाद अब राहत की खबर है। चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ने ट्रैक को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया है। अब यहां से ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू होने के लिए रास्ता साफ हो गया है।
पूजा-अर्चना के साथ हुआ अंतिम ट्रायल ट्रैक की बहाली के बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने से पहले एक विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पूर्व रेलवे की जनरल मैनेजर (जीएम) गीतिका पांडेय की मौजूदगी में अधिकारियों ने पटरी पर चार नारियल फोड़े और अगरबत्ती जलाकर प्रसाद चढ़ाया।
मालगाड़ी ने भरी पहली उड़ान ट्रैक की मजबूती परखने के लिए सबसे पहले एक खाली मालगाड़ी को गुजारा गया। शाम करीब 6:58 बजे जैसे ही मालगाड़ी ने मरम्मत किए गए ट्रैक को पार किया, वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा।
युद्धस्तर पर चली मरम्मत 2 सितंबर को भारी बारिश के कारण ट्रैक धंसने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया था, जिससे 8 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इस दौरान पूर्व रेलवे की जीएम लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहीं और काम की मॉनिटरिंग की। उन्होंने खुद श्रमिकों से बात की और उनके खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की।
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए पूर्व रेलवे ने बताया कि तकनीकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही यह ट्रायल पूरा किया गया है। अब न्यू फरक्का से यात्री ट्रेनों के परिचालन को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें।
*An Auspicious Beginning to the Final Run
— Eastern Railway (@EasternRailway) September 5, 2026
With the traditional breaking of a coconut, the final run commenced at New Farakka following successful restoration—marking a moment of hope, confidence and safe return to normalcy.
Safety assured. Restoration accomplished. Trains ready… pic.twitter.com/9RRKD83uDp
जब पीएम मोदी ने शिक्षिका से मांगा पब्लिक स्पीकिंग का गुरुमंत्र, मिला ये जवाब
नेपाल पर मंडराया नए जल प्रलय का साया: भूस्खलन से रुकी चौलानी नदी, निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट
निशु आजाद मामला: मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
अजनार नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का सीएम ने किया सम्मान, बोले- पूरे राज्य को आप पर गर्व है
140 किलो का वजन, कमाल का टैलेंट: रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं भारतीय वेटलिफ्टर कीया बनर्जी
टॉस पर फिर ठंडी रही भारत-पाक कप्तानों की मुलाकात, नहीं हुआ हैंडशेक
शिक्षा व्यवस्था को पंगु बनाने का आरोप: खरगे बोले- हर दिन बंद हो रहे 25 सरकारी स्कूल
पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो: पत्नी को बालों से घसीटा, मचा हड़कंप
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर घिरीं निशु आजाद: सुप्रीम कोर्ट की वकील ने दर्ज कराई शिकायत
IND vs PAK: दुबई में महामुकाबले का बिगुल, क्या स्पिनर्स के जाल में फंसेगी पाक टीम?