सुप्रीम कोर्ट की वकील अमिता सचदेवा ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत हिंदू देवी-देवताओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है।
क्या है पूरा मामला? अमिता सचदेवा का आरोप है कि निशु आजाद ने भगवान शिव, श्रीकृष्ण, मां सरस्वती और मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट किया है। वकील ने दावा किया कि निशु नाबालिग है, इसलिए उन्होंने पहले कानूनी राह अपनाने के बजाय निशु और उनके पिता को ये पोस्ट हटाने का विनम्र अवसर दिया था।
चेतावनी के बाद भी नहीं हटाए गए पोस्ट वकील अमिता सचदेवा का कहना है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद निशु और उनके अभिभावकों ने आपत्तिजनक पोस्ट नहीं हटाए। कंटेंट अभी भी सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन मौजूद है। सचदेवा ने कहा, पोस्ट न हटाने के जानबूझकर किए गए इनकार के बाद, मेरे पास उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
अभिव्यक्ति की आजादी पर वकील की दो टूक शिकायतकर्ता वकील ने साफ किया कि किसी की धार्मिक मान्यताओं से असहमति होना एक व्यक्तिगत अधिकार है, लेकिन यह किसी को दूसरों के देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने या उन्हें नीचा दिखाने का हक नहीं देता। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ कभी भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं हो सकता।
कानून का सामना करने की तैयारी अमिता सचदेवा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इस तरह का कंटेंट पोस्ट करते हैं और जिन्हें नोटिस मिलने के बाद भी नाबालिग के अकाउंट से ऐसा कंटेंट रहने दिया जाता है, उन्हें अब कानून की प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
निशु आजाद के पिता पर भी मचा है सियासी बवाल निशु आजाद का मामला ऐसे समय पर सामने आया है जब उनके पिता पर हुए कथित हमले को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमाई हुई है। नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए इस हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पहले SC-ST एक्ट में केस दर्ज किया था। अब सीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के दबाव के चलते पुलिस ने इसमें पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
I gave @Nishuazad11 (Nishu Aazad) a clear and polite opportunity to delete the posts that insult Hindu Deities, Bhagwan Shiv, Bhagwan Shri Krishna, Maa Saraswati, and Maa Durga.
— Amita Sachdeva, Advocate (@SachdevaAmita) September 5, 2026
She is a minor. That is why I first asked her, and through her, her father, to take the posts down… pic.twitter.com/UNCgxbs5AW
कोर्ट के बजाय जज के घर पेशी: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर वकील ने खड़े किए सवाल
CPL में गुरबाज का धमाका: 5 चौके-3 छक्के जड़कर तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रामायण के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हो गई बड़ी चूक! रावण के पोस्टर को लेकर भड़के फैंस
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर घमासान: हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 150 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं
बड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह का अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होना तय? जानें कौन लेगा यॉर्कर किंग की जगह
इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भक्ति में डूबीं CM रेखा गुप्ता, दिया धर्म और सत्य का संदेश
निशु आजाद मामला: मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, दिल्ली में जुटेंगे सभी दलित सांसद
झील में तैरता दिखा 2 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा जंगल, फिर हो गया गायब ! 30 KM दूर मिला रहस्यमयी द्वीप